हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Methi Paratha Recipe: डालें यह चीज, पराठा बनेगा इतना नरम, बिना दांत वाले भी जमकर खाएंगे, जानें रेसिपी

विज्ञापन
मेथी पराठा रेसिपी

Methi Paratha Recipe: पराठा सभी को पसंद होता है। सर्दी में चाय के साथ इसका लुत्फ दोगुना हो जाता है। सर्दियों में ताजा मेथी मार्केट में आसानी से मिल जाती है। आज आपको इसी मेथी के नरम पराठा बनाने की रेसिपी बताते हैं। इस पराठा को ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी समय बना सकते हैं। मिनटों में तैयार हो जाने वाले यह पराठें बेहद टेस्टी होते हैं। आइए आपको अब बिना देरी किए बताते हैं कि इसे बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए।

केवल यह सामान चाहिए

  • आटा- 2 कप
  • ताजा मेथी- 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • तेल -1 चम्मच
  • दही-  2 चम्मच
  • अजवाइन -½ चम्मच
  • लाल मिर्च और नमक स्वादानुसार
  • हरी मिर्च, लहसुन, अदरक 1 चम्मच (कुटी हुई)
  • हल्दी ¼ चम्मच
  • घी या ऑलिव ऑयल पराठा सेंकने के लिए
  • पानी जरूरत मुताबिक

और पढ़िए – सर्दी में मीठा खाने का मन है, बनाएं बेसन का हलवा, यह हैं 5 फायदे

ऐसे बनाएं झटपट मेथी पराठा

एक बर्तन में आटा डालकर उसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, अजवाइन, दही, तेल और मेथी को अच्छी तरह मिला लें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटे को गूंथ लें। ध्यान दें की आटा हमें मुलायम रखना है। आटा गूंथने के बाद उसे ढककर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर मध्यम आकार की लोई बना लें। चकले पर बेलकर उसे घी या तेल में सेक लें। इसके अलावा अगर आपको पराठा अधिक नरम चाहिए तो लोई का बेलने के बाद उस पर थोड़ा मक्खन फैलाकर (हर जगह) लगा लें। इसके बाद आप पराठे को अपने पसंद अनुसार तिकेना, चकोर आकार दे सकते हैं पर ध्यान रहे उसके हर फोल्ड पर मक्खन लगाना है। इसके बाद पैन पर डालकर इसे सेंक लें।

और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें