Methi Mathri Recipe: सर्दियों में चाय पीने का अपना अलग ही मजा होता है. शाम के वक्त अगर चाय के साथ कुछ कुरकुरा, गरम और देसी मिल जाए तो मजा दोगुना हो जाता है. वैसे तो आप मार्केट से खरीदकर अपनी पसंद का कुछ भी खा सकते हैं, लेकिन अगर आपका घर पर कुछ हेल्दी या मजेदार खाने का मन है तो आप मठरी की यह रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. घर पर मठरी बनाना बहुत ही आसान है, जिसे कुछ स्टेप्स को फॉलो करके बनाया जा सकता है. आप इसमें अपनी पसंद का फ्लेवर दे सकते हैं. इस मौसम के हिसाब से आप मठरी में मेथी या पुदीने का पारंपरिक स्वाद दे सकते हैं. हम आपको मेथी मठरी तैयार करने की आसान रेसिपी बता रहे हैं, जिसे शाम की चाय के साथ सर्व किया जा सकता है.
मेथी की मठरी कैसे बनाएं?
सामग्री
- गेहूं का आटा- 1 कप
- बेसन- 2 चम्मच
- मेथी- आधा कप
- अजवाइन- आधा चम्मच
- जीरा- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- 2 चम्मच
- पानी- जरूरत के हिसाब से
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बर्तन में आटा, बेसन, मेथी और सारे सूखे मसाले डालकर मिलाएं.
अब इसमें 2 चम्मच तेल डालें और हल्का-हल्का पानी डालकर आटा गूंथ लें. आटे को गर्म पानी से गूंथना बेस्ट रहेगा.
आटा गूंथने के बाद 10 मिनट ढक्कर रख दें और छोटी लोइयां बनाकर पतली मठरी तैयार करें.
आप शेप को अपने हिसाब से छोटा या बड़ा रख सकते हैं. सारी मठरी बनाकर साइड में रख दें और गैस पर पैन गर्म करने के लिए रखें.
तवे को हल्का ग्रीस लगाकर हल्की आंच पर मठरी सेंकें. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं.
एक प्लेट में निकालकर रखें और ठंडा करें. सारी मठरी को एक डिब्बे में रखकर स्टोर करें.
इसे भी पढ़ें- बसंत पंचमी पर इस तरह बनाएं बेसन का हलवा, सभी स्वाद लेकर खाएंगे यह दानेदार और खुशबू वाला हलवा
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
4 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
4 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
5 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
5 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
7 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
7 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
22 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines