शाम की चाय के साथ अगर कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने को मिल जाए, तो चाय का मजा दोगुना हो जाता है. ऐसे में मसाला मठरी एक बेहतरीन स्नैक है, जिसे मैदा, अजवाइन और कुछ खास मसालों से तैयार होने वाली मठरी स्वाद में बेहद लाजवाब होती है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बाजार जाने की जरूरत नहीं है. आप इसे घर पर ही हलवाई जैसी खस्ता और कुरकुरी बना सकते हैं. मसाला मठरी को आप चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. इसके अलावा, त्योहारों पर मेहमानों के लिए भी इसे बनाकर रखा जा सकता है. आइए जानते हैं घर पर खस्ता मसाला मठरी बनाने की आसान रेसिपी.
इसे भी पढ़ें-
मसाला मठरी की रेसिपी
सामग्री
- मैदा- 2 कप
- सूजी- 4 चम्मच
- घी या तेल- 4 बड़े चम्मच
- अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- कसूरी मेथी- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- तलने के लिए
- पानी- स्वादानुसार
विधि
- एक बड़े बर्तन में मैदा और सूजी डालें. अब इसमें अजवाइन, जीरा, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी और नमक मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब इसमें घी या तेल डालकर दोनों हाथों से अच्छी तरह मिलाएं. आटे को मुट्ठी में दबाकर देखें और अगर यह बंधने लगे तो समझ लें कि मोयन सही मात्रा में है. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें.
- गूंथे हुए आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. इन्हें हाथों से दबाकर गोल शेप दें. अब कांटे की मदद से मठरी में छोटे-छोटे छेद कर दें, ताकि तलते समय मठरी फूले नहीं.
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें और तेल हल्का गर्म होने पर मठरी डालें. इन्हें धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. ध्यान रखें कि तेज आंच पर मठरी तलने से बाहर से रंग आ जाएगा, लेकिन अंदर से यह कच्ची रह सकती है.
- जब मठरी अच्छी तरह सुनहरी हो जाए तो इन्हें प्लेट में निकाल लें. पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें.
इसे भी पढ़ें-
संबंधित खबरें
गोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
2 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
6 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
7 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
10 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines