Noodles Omelette Recipe: रोजाना एक ही तरह का नाश्ता खाकर हम बोर हो जाते हैं. इसलिए नाश्ते में कुछ खाया नहीं जाता, लेकिन अगर कुछ नया ट्राई किया जाए तो इस परेशानी को हल किया जा सकता है. आप अंडे को ही नया ट्विस्ट दे सकते हैं और घर पर मैगी ब्रेड आमलेट तैयार कर सकते हैं. यह रेसिपी मैगी, अंडे और ब्रेड का शानदार कॉम्बिनेशन है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और घर में मौजूद साधारण सामग्री से ही यह स्वादिष्ट नाश्ता तैयार हो जाता है.
इसे भी पढ़ें- किराये के मकान में कुछ भी बदलाव करने से पहले जान लें ये कानून, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने
मैगी ब्रेड आमलेट रेसिपी
सामग्री
- मैगी- 1 पैकेट
- अंडे-2
- ब्रेड- 4
- प्याज- आधा कटा हुआ
- टमाटर- 1 कटा हुआ
- शिमला मिर्च-आधी कटी हुई
- हरी मिर्च- 4
- नमक- स्वादानुसार
- बटर- आधी टिक्की
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें. फिर एक पैन में थोड़ा पानी गर्म करें और उसमें मैगी को पकाएं. मैगी मसाला डालकर इसे सूखा-सूखा तैयार करें. अब तैयार मैगी को ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
- एक बाउल में दोनों अंडे फोड़ें, जिसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च और थोड़ा-सा नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
- अब तैयार मैगी को अंडे के मिश्रण में डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. ब्रेड स्लाइस को अपनी पसंद के हिसाब से गोल या चौकोर आकार में काट सकते हैं.
- एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल या बटर गर्म करें. अब पैन पर ब्रेड स्लाइस रखें और उनके ऊपर मैगी-अंडे का मिश्रण डाल दें. धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं.
- जब नीचे से सुनहरा हो जाए तो दूसरी तरफ से पकाएं. अब एक प्लेट में गरमा-गरम आमलेट निकालें और सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- दुनिया के वो देश जहां फैला है सड़कों का सबसे बड़ा नेटवर्क, जानें किस नंबर पर है भारत?
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 hr agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
2 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
2 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
4 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
5 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
6 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
8 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines