जन्माष्टमी के त्योहार पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के साथ प्रसाद का भी खास महत्व होता है. इस दिन घरों में माखन-मिश्री, पंचामृत और पंजीरी जैसे पारंपरिक प्रसाद बनाए जाते हैं. दिन की शुरुआत पूजा से होती है और भोग लगाया जाता है. वैसे तो आप भोग अपने हिसाब से रख सकते हैं, लेकिन धनिया पंजीरी खासतौर से जन्माष्टमी के प्रसाद में बनाई जाती है. धनिया पंजीरी का स्वाद हल्का मीठा, खुशबूदार और कुरकुरा होता है. इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है, क्योंकि इसमें बहुत कम टाइम लगता है. ऐसे में अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर बाजार से पंजीरी लाने के बजाय घर पर ही स्वादिष्ट प्रसाद बनाना चाहती हैं तो यह रेसिपी आपके काम आएगी. इसमें धनिया पाउडर के साथ मखाने, मेवे और चीनी जैसी चीजें इस्तेमाल की जाती हैं.
इसे भी पढ़ें- Janmashtami Makeup: जन्माष्टमी पर राधा रानी की तरह इस तरह हों तैयार, जानिए कैसे करते हैं ड्रीमी मेकअप
धनिया पंजीरी कैसे बनाई जाती है?
सामग्री
- मखाने- आधा कप
- धनिया पाउडर- 1 कप
- बादाम- आधा कप
- काजू- आधा कप
- पीसी चीनी- 1 कप
- सूखा नारियल- आधा कप
- घी- आधा कप
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
धनिया पंजीरी बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले कड़ाही गर्म करें और उसमें थोड़ा घी डालें. अब मखानों को हल्की आंच पर डालकर तब तक भूनें, जब तक वे कुरकुरे न हो जाएं. इन्हें एक प्लेट में निकाल लें और काजू, बादाम, चिरौंजी और नारियल को भी हल्का भून लें.
- मखाने ठंडे होने के बाद इन्हें हल्का दरदरा कूट लें. मेवों को भी अपनी पसंद के अनुसार काट लें. अब उसी कड़ाही में बचा हुआ घी डालें. इसमें धनिया पाउडर डालकर हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें धनिया पाउडर को अच्छी तरह भूनना पंजीरी के स्वाद के लिए सबसे जरूरी स्टेप है.
- जब धनिया पाउडर से अच्छी खुशबू आने लगे और उसका रंग हल्का बदल जाए तो गैस बंद कर दें. ध्यान रखें कि इसे तेज आंच पर न भूनें, वरना धनिया जल सकता है और पंजीरी का स्वाद कड़वा हो सकता है.
- भुने हुए धनिया पाउडर को थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद इसमें कुटे हुए मखाने, भुने मेवे, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब इसमें बूरा या पिसी हुई चीनी मिलाएं. चीनी डालने से पहले मिश्रण का थोड़ा ठंडा होना जरूरी है, क्योंकि बहुत गर्म मिश्रण में चीनी डालने से वह पिघल सकती है और पंजीरी का टेक्सचर बदल सकता है.
- सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाने के बाद आपकी पारंपरिक धनिया पंजीरी तैयार है. इसे भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में परोस सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Krishna Janmashtami: घर पर बनाएं कान्हा का झूला, आसान DIY से सजाएं जन्माष्टमी की झांकी
संबंधित खबरें
नवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 hr agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
2 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
3 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
4 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
5 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
19 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines