Chana Kabab Recipe: ऐसे बहुत से लोग हैं जो जिम जाते हैं या हेल्दी खाना ज्यादा खाते हैं. लेकिन कई बार हेल्दी खाने में क्या खाएं यह समझ नहीं आता. वही रोज उबली सब्जी खाने में मजा नहीं आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चने से आप एक टेस्टी स्नैक बना सकते हैं? टेंशन‑फ्री होकर इसका सेवन कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि आप कैसे घर पर ही आराम से टेस्टी हेल्दी चने के कबाब बना सकते हैं और गिल्ट‑फ्री उसका स्वाद ले सकते हैं.
इस तरह बनाएं कबाब
कबाब बनाने के लिए सामग्री
- भुना चना 1 कटोरी
- प्याज 1
- 10 काजू
- मिर्च 1 छोटी चम्मच
- लहसुन 6‑7 कलियां
- अदरक छोटा सा टुकड़ा
- धनिया पाउडर 2 चम्मच
- चाट मसाला 1 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- चुटकी भर हल्दी
- लाल मिर्च पाउडर 1 छोटी चम्मच
ये भी पढ़ें- Kaju Ki Sabzi Recipe: रोटी-पराठे के साथ बहुत टेस्टी लगती है काजू की सब्जी, खाकर हर कोई हो जाएगा इम्प्रेस
भुना चना कबाब बनाने की विधि
सबसे पहले चने का पाउडर बना लें और काजुओं को भी पीस कर पेस्ट बना लें. अब इस पाउडर में महीन कटा प्याज, छोटे टुकड़ों में कटी अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें. आप चाहें तो थोड़ा अदरक‑लहसुन पेस्ट भी डाल सकती हैं. भुना चने पाउडर में सारे मसाले डालें और स्वाद अनुसार नमक और थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाएं. इनका मिक्सचर तैयार होने पर छोटी‑छोटी टिक्कियां बना लें. एक तवा गरम करें, उसमें थोड़ा सा तेल डालें और टिक्कियों को एक‑एक करके तवे पर रखें. जैसे ही कबाब हल्का लाल होने लगें, दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह पकाएं. बस इस तरह से आपके कबाब रेडी हो जाएंगे, जिन्हें आप गर्म‑गर्म खा सकती हैं और दूसरों को भी खिला सकती हैं. आप चाहें तो इसे अपनी मनपसंद चटनी के साथ भी खाएं.
कबाब के हेल्थ बेनिफिट्स
भुने हुए चने प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत होते हैं, जो शरीर में मसल्स रिपेयर (Muscle Repair) और एनर्जी (Energy) बनाए रखने में मदद करते हैं. खासकर जिम जाने वालों और वेट लॉस करने वालों के लिए ये परफेक्ट स्नैक है. साथ ही इस रेसिपी में मौजूद चना और प्याज फाइबर (Fiber) से भरपूर होते हैं, जो आपके पाचन तंत्र को सुधारते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं. कम कैलोरी (Calories) और हाई प्रोटीन (High Protein) वाला यह स्नैक लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराता है, जिससे आप ओवरइटिंग से बचते हैं और वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है.
ये भी पढ़ें- Bhai Dooj 2022 Special: भाई दूज पर सेब की रबड़ी बनाकर भाई को करें खुश, स्वाद से रिश्ते मिठास से भर जाएंगे
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
5 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
5 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
6 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
7 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
9 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
9 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
10 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
12 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines