Haldi Ka Halwa Kaise Banaye: हल्दी का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है, लेकिन राजस्थान में इसका हलवा बनाकर खाया जाता है. यह राजस्थान का पारंपरिक व्यंजन है, जिसे सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि हेल्दी रहने के लिए खाया जाता है. हालांकि, इसका ज्यादा सेवन सर्दियों में किया जाता है. कच्ची हल्दी, देसी घी, दूध और सूखे मेवों से तैयार यह हलवा शरीर को गर्माहट देने के साथ-साथ इम्यूनिटी मजबूत करने में भी मददगार माना जाता है. अगर आप भी घर पर राजस्थान का पारंपरिक हल्दी का हलवा बनाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको हल्दी का हलवा बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- 30 दिनों तक चीनी खाना छोड़ दें, तो क्या होगा? जानें शरीर पर क्या बदलाव दिखेंगे?
हल्दी का हलवा कैसे बनाएं?
- कच्ची हल्दी- 250 ग्राम
- फुल क्रीम दूध- 2 कप
- देसी घी- 4 चम्मच
- गुड़- आधा कप
- काजू- आधा कप
- बादाम- आधा कप
- खरबूजे के बीज- 1 चम्मच
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- केसर के धागे- 5
विधि
- सबसे पहले कच्ची हल्दी को अच्छी तरह से धोकर छिलके उतारें. फिर इसे कद्दूकस करें या ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें.
- एक भारी तले की कड़ाही में देसी घी गर्म करें. अब इसमें कद्दूकस की हुई हल्दी डालकर धीमी आंच पर 15 मिनट तक भूनें. हल्दी का कच्चापन पूरी तरह खत्म होना चाहिए.
- अब इसमें धीरे-धीरे गर्म दूध डालें और लगातार चलाते रहें. दूध को हल्दी के साथ तब तक पकाएं, जब तक वह लगभग सूख न जाए. जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब गैस धीमी करके उसमें गुड़ डालें.
- गुड़ डालने के बाद लगातार चलाते रहें ताकि वह अच्छी तरह घुल जाए. ध्यान रखें कि गुड़ डालने के बाद तेज आंच न रखें. अब इसमें काजू, बादाम, पिस्ता, खरबूजे के बीज और इलायची पाउडर डालें.
- सभी चीजों को 5 मिनट तक अच्छी तरह मिलाकर पकाएं. जब हलवा घी छोड़ने लगे, तब गैस बंद कर दें. ऊपर से केसर और कुछ कटे हुए मेवे डालकर गर्मागर्म सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- रिश्ते में बार-बार फोन चेक करना क्या है रेड फ्लैग? जानिए इसके पीछे की वजह
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
4 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
8 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
10 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
23 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines