Bina Ande Ka Pancake: सुबह के समय बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट बनाना हर मां के लिए बड़ा टास्क होता है. ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो जल्दी तैयार हो जाए, स्वादिष्ट भी लगे और बच्चे बिना नखरे के खा लें तो एगलेस पैनकेक एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह पैनकेक बाहर से हल्का गोल्डन और अंदर से बेहद सॉफ्ट बनता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए अंडे की जरूरत नहीं पड़ती. आप इसे चॉकलेट सिरप, शहद, फ्रूट्स या जैम के साथ सर्व कर सकते हैं. इसे लेख में बताए गए टिप्स की मदद से पैनकेक तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Optical Illusion Challenge: तेज तर्रार निगाह वाला भी 5 सेकंड में नहीं खोज पाएगा, IM की भीड़ में छिपकर बैठा MI
एगलेस पैनकेक की रेसिपी
सामग्री
- 1 कप- मैदा
- 2 बड़े चम्मच- चीनी
- 1 चम्मच- बेकिंग पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच- मक्खन या तेल
- 1 छोटा चम्मच- वनीला एसेंस
- चुटकी भर- नमक
- पैन ग्रीस करने के लिए थोड़ा मक्खन
- आधा चम्मच- बेकिंग सोडा
- 1 कप- दूध
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें. फिर एक बड़े बाउल में मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब इसमें दूध, मक्खन और वनीला एसेंस डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह से फेंट लें ताकि स्मूथ बैटर तैयार हो जाए.
- ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा न हो. अब बैटर को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे पैनकेक ज्यादा सॉफ्ट बनते हैं.
- अब हल्की आंच पर नॉन-स्टिक पैन गर्म करें और हल्का मक्खन लगाएं. अब एक कलछी बैटर डालें और गोल शेप में फैलने दें.
- जब ऊपर छोटे-छोटे बुलबुले दिखने लगें, तब पैनकेक को पलट दें. दूसरी तरफ से भी हल्का गोल्डन होने तक पकाएं और इसी तरह सारे पैनकेक तैयार कर लें.
- ऊपर से शहद डालें और मेपल सिरप या चॉकलेट सिरप भी इस्तेमाल करें. ऊपर से केला काटकर डालें और सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- जलेबी को इंग्लिश में क्या कहते हैं? टॉपर भी नहीं जानते होंगे इसका जवाब
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
7 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
11 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
12 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
17 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines