सिर पर इस तरह लगा लिया करी पत्ता तो घुटनों तक लंबे हो सकते हैं बाल, यहां जानिए कमाल का घरेलू उपाय

Curry Leaves For Hair Growth: बालों पर अगर सही तरह से करी पत्ते लगा लिए जाएं तो तेजी से हेयर ग्रोथ हो सकती है. अगर आप गिरते बालों से परेशान हैं तो यहां जानिए किस तरह बाल बढ़ाने में करी पत्ते असर दिखाते हैं.

curry leaves for hair

Hair Growth Home Remedies:बालों पर करी पत्ते लगाने का सही तरीका क्या है जानिए यहां.

Curry Leaves For Hair: बाल एकबार झड़ना शुरू होते हैं तो फिर रुकने का नाम नहीं लेते. ऐसे में देखते-देखते कब सिर से बाल कम और फिर लगभग गायब होने लगते हैं पता नहीं चलता. ऐसे में आप बालों का झड़ना (Hair Fall) इग्नोर ना करें और समय रहते हेयर फॉल रोकने की कोशिशों में लग जाएं. यहां आपके लिए करी पत्तों का ऐसा नुस्खा शेयर किया जा रहा है जिससे बालों का गिरना रुकता है और बालों को बढ़ने में मदद मिलती है. जानिए किस तरह बालों पर करी पत्ते लगाएं कि बालों को जड़ों से सिरों तक पोषण मिले और बाल लंबे होना शुरु हो जाएं.

विज्ञापन

बाल बढ़ाने के लिए कैसे लगाएं करी पत्ता | How To Apply Curry Leaves For Hair Growth

करी पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और खनिज होते हैं जो बालों को जड़ों से सिरों तक पोषण देते हैं. करी पत्तों को अगर नारियल के तेल में मिलाकर लगाया जाए तो इससे बाल बढ़ सकते हैं. आपको करना बस इतना है कि एक कटोरी में नारियल तेल लें और उसमें मुट्ठीभर करी पत्ते डालकर तबतक पकने दें जबतक कि पत्ते पककर काले ना हो जाएं. इसके बाद तेल को छानकर निकाल लें. इस तेल को हल्का गर्म ही पूरे सिर पर लगाया जा सकता है. करी पत्ते के इस तेल से बालों को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मिलते हैं जिससे स्कैल्प की इरिटेशन दूर होती है. यह तेल बालों के टूटने को कम करने में भी असर दिखाता है.

विज्ञापन

करी पत्ते के तेल के फायदे

बाल लंबे होते हैं – बालों को लंबा और घना करने के लिए इस तेल को सिर पर लगाया जा सकता है. इससे हेयर फॉलिकल्स स्टिम्यूलेट होते हैं और हेयर ग्रोथ होती है.

विज्ञापन

बाल मजबूत होते हैं – करी पत्ते के इस तेल से बाल मजबूत होते हैं जिससे बालों का टूटना कम होने में असर दिखता है.
डैंड्रफ कम होता है – बालों पर इस तेल को सही तरह से लगाया जाए तो इसके एंटी-फंगल गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट्स डैंड्रफ और रूखेपन को कम करने में असर दिखाते हैं.
बालों का सफेद होना कम होता है – सफेद बालों से परेशान हैं तो आप करी पत्ते के इस तेल को लगाना शुरु कर सकते हैं. यह तेल बालों को जड़ों से सिरों तक पोषण देता है और बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाता है.
बालों पर आती है चमक – इस तेल को बालों पर लगाने से बालों पर चमक आती है और बाल मजबूत हो जाते हैं. इस तेल से बाल हेल्दी बनते हैं सो अलग.

सिर पर कितनी देर लगाकर रखें ये तेल

विज्ञापन

करी पत्ते के इस तेल को सिर धोने से एक से डेढ़ घंटे पहले लगाया जा सकता है. इस तेल को हल्का गर्म करें और फिर सिर पर मालिश करते हुए लगाने के बाद सिर धोकर साफ कर लें. आप चाहे तो रातभर भी इस तेल को सिर पर लगाए रख सकते हैं. लेकिन, इस बात का ध्यान रखें कि आपके बाल अगर जरूरत से ज्यादा ऑयली हैं तो इस तेल को रातभर लगाकर ना रखें क्योंकि इससे स्कैल्प पर क्लोग्ड पोर्स की दिक्कत हो सकती है और सिर पर फुंसियां निकल सकती हैं सो अलग. जिन लोगों के बाल बहुत रूखे-सूखे हैं उन्हें रातभर इस तेल को लगाए रखने पर फायदा दिख सकता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ