Pakode Ke Sath Konsi Chutney Surve Kare: रमजान का महीना चल रहा है और हर मुसलमान रोजे रख रहा होगा. इस दौरान तरह-तरह के व्यंजन दस्तरखान पर सज रहे होंगे, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका कोई रिपलेसमेंट नहीं है जैसे फ्रूट चाट या पकोडे. हर रोज पकोड़े तैयार किए जाते हैं. ऐसे में कई बार कुछ नया ट्राई करने का मन भी करता है ताकि खाने का मजा दोगुना हो जाए. आप चटनी को बदल सकते हैं. आमतौर पर लोग हरी चटनी या इमली की चटनी बनाते हैं, लेकिन इस बार आप क्रीमी दही ऑनियन चटनी ट्राई करके देखें. इसका स्वाद इतना अच्छा है कि लगभग सभी को पसंद आएगा. बता दें यह चटनी हल्की, स्वादिष्ट और मिनटों में बनने वाली है, जो पकोड़ों के साथ बिल्कुल परफेक्ट लगती हैं. तो देर किस बात की आइए इस लेख में जानते हैं इसे घर पर आसानी से कैसे बनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Holi Beauty Tips: इस बार होली के रंग नहीं बिगाड़ेंगे आपकी खूबसूरती, बस अपनाएं ये 5 आसान ब्यूटी टिप्स
क्रीमी दही ऑनियन चटनी रेसिपी
सामग्री
- 1 कप- गाढ़ा दही
- 1- प्याज
- 2- हरी मिर्च
- थोड़ा- चाट मसाला
- 1 बड़ा चम्मच- बारीक कटा हरा धनिया
- 1 छोटा चम्मच- भुना जीरा पाउडर
- आधा छोटा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
- नमक- स्वादानुसार
- आधा छोटा चम्मच- नींबू का रस
विधि
- सबसे पहले दही को एक बाउल में लेकर अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह स्मूथ और क्रीमी हो जाए. इसके बाद बाकी सामान भी तैयार करके रखें.
- अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- इसके बाद चाट मसाला, नींबू का रस और हरा धनिया डालें. एक बार फिर से सब चीजों को अच्छे से मिलाएं. अगर समय हो तो चटनी को 10–15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. इससे स्वाद और भी बेहतर हो जाता है.
इसे भी पढ़ें- किचन का चिपचिपा एग्जॉस्ट फैन कैसे करें साफ? यहां जानिए मिनटों में चमकाने का तरीका
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 hr agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 hr agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
2 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
5 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
19 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
23 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines