How To Make Bridal Haldi Paste: हिंदू धर्म में शादी से पहले दुल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाई जाती है. हल्दी की रस्म में कहते हैं पूरे शरीर पर हल्दी लगाना परंपरा है. लेकिन, कई बार लड़कियों को इस बात की टेंशन रहती है कि कहीं हल्दी से त्वचा जरूरत से ज्यादा पीली ना पड़ जाए या चेहरे पर हल्दी से इरिटेशन ना होने लगे. ऐसे में स्किन की डॉक्टर डर्मेटोलॉजिस्ट (Dermatologist) डॉ. सुरभि बलानी ने बताया है कि किस तरह दुल्हन को लगाने के लिए हल्दी का पेस्ट तैयार किया जा सकता है. डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि इस पेस्ट से दुल्हन की स्किन हल्दी से इरिटेट नहीं होती है.
दुल्हन के लिए कैसे तैयार करें हल्दी का पेस्ट
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सुरभि बलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है और बताया है कि दुल्हन को हल्दी लगाने के लिए किस तरह हल्दी का लेप तैयार किया जा सकता है. डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि हल्दी के इस लेप से त्वचा पर इरिटेशन नहीं होगी, स्किन निखर जाएगी और सेंसिटिव स्किन पर भी इस हल्दी लेप को लगाने पर साइड इफेक्ट नहीं होगा.
यह भी पढ़ें – डैंड्रफ को जड़ से कैसे खत्म करें? Acharya Balkrishna से जानिए रूसी का इलाज क्या है
हल्दी का पेस्ट (Turmeric Paste) बनाने के लिए आपको बेसन, चावल का आटा, दही, ताजा दूध की मलाई, पानी और हल्दी पाउडर लेना होगा. इन सभी चीजों को एकसाथ मिलाकर पेस्ट तैयार किया जा सकता है. इस तैयार हल्दी लेप को दुल्हन के हाथ-पैरों और चेहरे समेत शरीर के बाकी हिस्सों पर लगाया जा सकता है.
इस बात का खास ध्यान रखें कि आप हल्दी लेप को स्किन पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें. स्किन के छोटे हिस्से पर हल्दी का लेप लगाकर देखें कि किसी तरह की जलन या खुजली जैसी दिक्कत तो नहीं हो रही है.
हल्दी के क्या नुकसान हो सकते हैं
- अगर दुल्हन को सादा हल्दी लगाई जाए तो इससे कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, जैसे हल्दी का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने पर यह स्किन पर पीले दाग छोड़ सकती है जो लंबे समय तक रहते हैं.
- हल्दी से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है. इससे स्किन लाल पड़ सकती है, त्वचा पर खुजलाहट हो सकती है, रैशेज निकल सकते हैं या फिर स्किन पर लाल चकत्ते दिख सकते हैं सो अलग.
- स्किन पर हल्दी से इरिटेशन होने से त्वचा पर जलन महसूस हो सकती है.
- सादा हल्दी बहुत ज्यादा लगाई जाए तो स्किन पर रूखेपन की वजह बनती है. यह स्किन के नेचुरल ऑयल्स को सोख लेती है.
- हल्दी स्किन को सेंसिटिव बना सकती है. खासतौर से धूप में स्किन पर जलन हो सकती है.
यह भी पढ़ें – चेहरे की झुर्रियां हटाने के लिए क्या खाना चाहिए, जानिए कौन से फूड्स स्किन को करते हैं टाइट
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर पत्नी को खिलाएं खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
2 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
5 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
10 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
12 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines