Break And Moongfli Pakoda Recipe: शाम की चाय के साथ हमारा कुछ ना कुछ खाने का मन करता है. किसी को पकौड़े खाने की आदत होती है तो कोई बिस्कुट खाना पसंद करता है. कुरकुरे पकौड़े के साथ तो चाय का मजा दोगुना बढ़ जाता है. हालांकि, हर रोज आलू या ब्रेड पकौड़े खाकर बोर हो जाते हैं. अगर आप भी बोर हो गए हैं तो आपको ब्रेड और मूंगफली के पकौड़े की यह रेसिपी जरूर ट्राई करनी होगी. इन्हें घर पर बनाना बहुत ही आसान है, आपको बस कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी जिनका इस्तेमाल पकौड़े बनाने के लिए किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- बच्चे को प्ले स्कूल भेजने की सही उम्र क्या है? अक्सर लोग करते हैं गलती
मूंगफली और ब्रेड के पकौड़े कैसे बनाएं?
सामग्री
- ब्रेड स्लाइस- 5
- भुनी हुई मूंगफली- आधा कप
- प्याज- 1
- बेसन- 1 कप
- नमक- स्वादानुसार
- हरी मिर्च- 3
- हल्दी- 1 चुटकी
- हरा धनिया- 2 चम्मच
- अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
- पानी- जरूरत के हिसाब से
- तेल- तलने के लिए
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर ब्रेड के किनारे काटें और छोटे टुकड़ों में तोड़ लें.
- अब भुनी हुई मूंगफली को जार में डालकर दरदरा पीस लें. बस आपको मूंगफली का पाउडर बहुत बारीक नहीं करना है.
- अब एक बड़े बाउल में बेसन डालें और फिर उसमें पिसी हुई मूंगफली, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च और नमक भी डाल दें.
- अब थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा बैटर तैयार करें. आखिर में ब्रेड के टुकड़े डालकर हल्के हाथ से मिलाएं और पकौड़े तलना शुरू करें.
- तलने के लिए गैस पर एक कड़ाही रखें और फिर तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें. फिर पकौड़ों को हल्की आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई करें.
- इस दौरान बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि पकौड़े सही तरह से पक जाएं. फ्राई करने के बाद एक प्लेट में निकालें और ऊपर से चाट मसाला डालकर चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- Breakfast Tips: उबले अंडे से हो गए हैं बोर? ट्राय करें 3 आसान और हेल्दी अंडा रेसिपी, स्वाद और एनर्जी दोनों जबरदस्त
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
4 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
8 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
12 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
14 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines