हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Bengali Bhapa Doi: सिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, ओवन की नहीं होगी जरूरत

अगर आप बिना ओवन के घर पर कोई आसान और स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं तो बंगाली भापा दोई जरूर ट्राई करें. इसमें ज्यादा सामग्री या मेहनत की जरूरत नहीं होती और इसे स्टीम करके आसानी से तैयार किया जा सकता है. 

विज्ञापन
भापा दोई सिर्फ 3 चीजों को मिलाकर तैयार किया जा सकता है और ये सामग्रियां कौन सी हैं, आइए जानते हैं. Image Credit- AI

फेस्टिवल सीजन में अगर आपको मीठा खाने का शौक है और घर पर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो बंगाली भापा दोई एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह दही से बनने वाली एक पारंपरिक बंगाली मिठाई है, जिसका स्वाद बेहद क्रीमी और हल्का मीठा होता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ओवन की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि इसे घर पर आसानी से स्टीम भी किया जा सकता है. बता दें भापा दोई सिर्फ 3 चीजों को मिलाकर तैयार किया जा सकता है और ये सामग्रियां कौन सी हो सकती हैं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

भापा दोई की रेसिपी 

सामग्री 

  • गाढ़ा दही- 2 कप 
  • कंडेंस्ड मिल्क- 1 कप 
  • इलायची एसेंस- 5 बूंद

विधि

  • भापा दोई का टेक्सचर अच्छा और क्रीमी बनाने के लिए दही का पानी निकालना जरूरी है. इसके लिए एक साफ सूती कपड़े या मलमल के कपड़े में दही डालें. कपड़े को बांधकर इसे कुछ घंटे के लिए लटका दें, ताकि पानी निकल जाए. 
  • अगर दही पहले से ही बहुत गाढ़ा है तो इस स्टेप में कम समय लगेगा. एक बड़े बाउल में गाढ़ा दही लें और इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें. दोनों को अच्छी तरह फेंटें, ताकि मिश्रण में गांठ न रहें. अब इसमें इलायची पाउडर या इलायची एसेंस डालकर अच्छी तरह मिला दें. 
  • ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत ज्यादा पतला न हो. अब इस मिश्रण को किसी हीटप्रूफ कटोरी या स्टील के बाउल में डालें. एक बड़े बर्तन में थोड़ा पानी डालकर उसके अंदर स्टैंड रखें और उसके ऊपर भापा दोई वाला बाउल रख दें. 
  • बर्तन को हल्की आंच पर 20 से 30 मिनट तक स्टीम करें. समय बर्तन के आकार और मिश्रण की मात्रा के हिसाब से थोड़ा कम या फिर ज्यादा हो सकता है. भापा दोई सेट होने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें. 
  • जब भापा दोई ठंडी हो जाए तो इसे कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें. ठंडी होने के बाद इसका टेक्सचर और भी अच्छा हो जाता है. सर्व करते समय ऊपर से पिस्ता, बादाम या केसर से गार्निश कर सकते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola