हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Diwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, बाजार के महंगे Toran भी इसके आगे लगेंगे फीके

DIY Banana Leaf Toran: घर पर दिवाली की पारंपरिक सजावट करने के लिए केले के पत्तों से तोरण बनाकर तैयार किया जा सकता है. यहां जानिए किस तरह आसानी से केले के पत्तों से तोरण बनाएं.

विज्ञापन
केले के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? यहां जानिए. Image Credits - AI

Banana Leaf Toran DIY: दिवाली का त्योहार आते ही लोग घर की साफ-सफाई में जुट जाते हैं. ऐसे में घर के मेन गेट की भी सजावट होती है. बाजार से यूं तो एक से बढ़कर एक तोरण लाकर लगाए जा सकते हैं, लेकिन घर पर बने तोरण (Homemade Toran) की बात ही कुछ और होती है. यह सुंदर तो होता ही है, साथ ही ताजे पत्तों और फूलों से बनने के चलते घर को एक नई ताजगी देता है. ऐसे में अगर आप भी दिवाली की पारंपरिक सजावट करना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह केले के पत्तों से तोरण बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – दिवाली पर इन 7 तरह के तोरण से सजाएं घर, यहां देखिए खूबसूरत डिजाइन, इन्हें खुद भी बना सकते हैं आप

कैसे बनाएं केले के पत्तों से तोरण

  • यहां दिए वीडियो को देखकर आप घर पर ही तोरण बनाकर तैयार कर सकते हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.
  • सबसे पहले केले के पत्ते को फैलाएं और लंबाई में बीच से काट लें.
  • अब पत्ते को फैलाकर रखें. इसके बाद चौड़ाई में एक-एक हाथ की दूरी पर पतली पट्टी कट करें. इस कटे हुए हिस्से की स्ट्रिप को उठाकर ऊपर मोड़कर स्टेपलर की मदद से फिक्स कर लें. इससे केले के पत्ते के ऊपर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रिंग्स बन जाएंगी.
  • अब नीचे बचे केले के पत्ते को तिकोने आकार में मोड़कर स्टेपलर की मदद से फिक्स कर लें.
  • इसके बाद डबल साइडेड टेप की मदद से तिकोने केले के पत्ते के हिस्से पर गेंदे के फूल चिपका दें.
  • इसके बाद रस्सी लेकर उसमें गेंदे के फूल पिरोकर लड़ी तैयार कर लें. इस लड़ी को केले के पत्ते के ऊपर जो रिंग्स बनाई थीं उनसे निकालें और इसी रस्सी के किनारों से इस तोरण को दरवाजे पर लटकाएं. इस तरह बेहद ही आसानी से खूबसूरत पारंपरिक तोरण बनकर तैयार हो जाएगा.

इन बातों का भी रखें ख्याल

विज्ञापन

तोरण बनाने के लिए ताजे और हरे पत्तों का ही इस्तेमाल करें. पत्तों को बहुत छोटे आकार में ना काटें. कोशिश करें कि आप पत्तों के ऑरिजनल शेप को ही मेंटेन करें. फूलों और पत्तों में कलर कोंट्रास्ट होगा तो और अच्छा लगेगा. अगर तोरण का ज्यादा लंबे समय तक इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – Diwali Rangoli Designs: दिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं सबसे बेस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola