Bajra Churma Recipe: देसी या पौष्टिक खाने की बात हो और बाजरे का चूरमा याद ना आए… ऐसा हो ही नहीं सकता. यह एक ऐसा व्यंजन है जिसे राजस्थान और हरियाणा में बहुत ही चाव से खाते हैं. इसका स्वाद काफी अच्छा होता है और यह हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. ज्यादातर लोग इसे सर्दियों में बनाना या खाना पसंद करते हैं. आप भी इसे डिनर के बाद सर्व करने के लिए बना सकते हैं. वहीं, अगर आपका भी कुछ मीठा खाने का मन हो तो यह डिश एकदम परफेक्ट रहेगी. बस आपको सही रेसिपी का पता होना जरूरी है, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं. अगर आप भी घर पर हेल्दी और टेस्टी चूरमा बनाना चाहते हैं तो यहां जानिए इसकी आसान रेसिपी बताई गई है, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- हिलते हुए पीले दांतों के लिए बहुत फायदेमंद है ये हर्बल पाउडर, मार्केट से खरीदने के बजाय इन सामग्रियों से करें तैयार
बाजरे का चूरमा कैसे बनाएं?
सामग्री
- बाजरे का आटा- 2 कप
- देसी घी- 6 चम्मच
- गुड- आधा कप
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- सूखे मेवे- 1 कप
- गुनगुना पानी- आटा गूंथने के लिए
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बड़े बर्तन में बाजरे का आटा छाल लें और फिर इसमें 2 चम्मच देसी घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें और 10 मिनट के लिए रख दें. अब आटे से मोटी लोइयां या रोटियां बनाएं. इन्हें तवे पर धीमी आंच में दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें, ताकि अंदर तक पक जाएं.
- इन रोटियों को ठंडा होने दें और फिर हाथ से या मिक्सी में दरदरा पीस लें. दूसरे बाउल में कद्दूकस किया हुआ गुड़, बचा हुआ घी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- बस आपका स्वादिष्ट चूरमा बनकर तैयार है जिसे डिनर के बाद सर्व किया जा सकता है. इसमें नारियल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, ज्यादा मीठा ना चाहें तो गुड़ कम मात्रा में ही इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- गर्म दूध में दो हरी मिर्च डालने से क्या होता है? यहां जानिए डेरी जैसा दही जमाने का देसी तरीका
संबंधित खबरें
घूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
11 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
13 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
19 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
20 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
21 hrs agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन? जानिए बनाने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines