Parenting: बच्चे को सुलाना कई बार काफी चैलेंजिंग हो जाता है, खासकर तब जब बच्चा सोने के अलावा सब करता है. उसे खेलना अच्छा लगता है, बातें करता है या फिर यहां-वहां उठकर भागता रहता है. ऐसे में बच्चा चाहे 10 महीने का हो या फिर 10 साल का, पैरेंट्स को उसे सुलाने के लिए खूब जद्दोजहद करनी पड़ती है. लेकिन, चाइल्ट स्पेशलिस्ट (Child Specialist) डॉ. सुरोजित गुप्ता कहते हैं कि अगर सही रूटीन बनाया जाए और रोजाना सिंपल स्टेप्स फॉलो किए जाएं तो बच्चे को तुरंत सुलाया जा सकता है. ऐसे में आप भी जानिए किस तरह बच्चे को 5 मिनट में सुलाया जा सकता है.
बच्चे को 5 मिनट में कैसे सुलाएं
डॉ. सुरोजित गुप्ता कहते हैं कि सोचिए अगर आपका बच्चा रात के 9 बजे से ही स्लीपी हो जाता है ना कोई ड्रामा करता है और ना ही रोता है, तो यह मैजिक नहीं बल्कि सिंपल से कंसिस्टेंट रूटीन का रिजल्ट है. इसके लिए आपको बस कुछ स्टेप्स अपनाने होंगे.
पहला स्टेप – बच्चे के सोने के समय को फिक्स करें. बच्चा अगर रोजाना एक ही समय पर बिस्तर पर जाता है तो उसके शरीर की घड़ी उसे खुद ही सिग्नल भेज देगी कि अब सोने का समय हो गया है. सोने से एक घंटे पहले टीवी, मोबाइल यह सब बंद कर दें.
दूसरा स्टेप – कमरे के मूड को सेट करें यानी लाइट सॉफ्ट रखें, आवाज कम करें और कोई बार-बार कमरे में बार-बार आए या जाए नहीं इसका ध्यान रखें. अपने मोबाइल को साइलेंट पर रखें और नोटिफिकेशन बंद करके रखें. घर की छोटी-मोटी आवाजों या वाइट नॉइज से बच्चा स्लीपिंग मोड (Sleeping Mode) पर चला जाता है.
तीसरा स्टेप – इस बात का ध्यान रखें कि कमरा ना ज्यादा गर्म हो और ना ही ज्यादा ठंडा रहे. 24 से 26 डिग्री तापमान परफेक्ट रहेगा. इससे बच्चे का शरीर रिलैक्स्ड रहता है और बच्चे को अच्छे से नींद आती है.
बच्चा आपकी बॉडी लैंग्वेज को रीड कर सकता है. अगर आप रिलैक्स्ड रहेंगे और रूटीन सिंपल होगा तो बच्चा भी जल्दी सेटल होगा. अगर आपका रोजाना का रूटीन ऐसा रहेगा तो बच्चे को सोने में दिक्कत नहीं आएगी और वो तुरंत सो जाया करेगा.
यह भी पढ़ें – बच्चों के अंगूठा चूसने की आदत कैसे छुड़ाएं? यह तरीका दिखाएगा सबसे तेज असर, आजमाकर देख लीजिए एक बार
संबंधित खबरें
दीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
14 mins agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
3 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
7 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
21 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
22 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines