Apple Peel Chips Recipe: सेब बहुत ही फायदेमंद फल है, जिसमें भरपूर मात्रा में पानी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाया जाता है. इसलिए डॉक्टर अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं. लेकिन, क्या आपको पता है कि सेब के साथ-साथ इसके छिलके भी फायदेमंद (Apple peel Benefits) होते हैं. इसका सेवन करना चाहिए, हालांकि कुछ लोग सेब छिलके उतारकर खाना पसंद करते हैं. अगर आप नहीं इसी में शामिल हैं तो हम आपको सलाह देंगे कि छिलके (Apple peel Uses) उतारने के बाद फेंके नहीं, क्योंकि इससे मजेदार चिप्स तैयार की जा सकती हैं. आप घर पर सेब के छिलके के चिप्स (Homemade Apple Chips) तैयार करके स्टोर कर सकते हैं. इससे स्वाद के साथ आपको बहुत ही फायदा मिलेगा और बाहर के चिप्स खाने की क्रेविंग भी कम हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें- Weekend Recipe: बच्चों के लिए तैयार करें Doraemon का फेवरेट डोरा केक, शेफ रणवीर बरार ने बताई सीक्रेट रेसिपी
सेब के छिलके के चिप्स कैसे बनाएं? | Apple Peel Chips Recipe In Hindi
सामग्री
- सेब के छिलके- जरूरत के हिसाब से
- दालचीनी- चुटकी भर
- नमक का पानी- 1 गिलास
- तेल- 2 चम्मच
- चाट मसाला- 1 चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर सेब के छिलके को नमक के पानी में कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें.ऐसा करने से इसकी मिठास कम हो जाएगी और स्वाद भी अच्छा आएगा.
- आप छिलकों को पतला-पतला या लंबे रेशों में काट लें.फिर एक कटोरे में छिलके डालें और थोड़ा तेल या मक्खन भी डाल दें. दालचीनी पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- अब एक बेकिंग शीट पर कागज बिछाएं और छिलकों को एक-एक करके फैलाएं. अब छिलकों को लगभग 150 डिग्री पर लगभग 30-40 मिनट या कुरकुरा होने तक बेक करें.
- बेक करने के बाद उन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद एक डिब्बे में स्टोर करके रखें और बच्चों को मांगने पर सर्व करें.
इन बातों का रखें ध्यान
चिप्स को डीप फ्राई ना करें, क्योंकि ऐसा करने से उसमें तेल भर जाएगा और स्वाद भी अच्छा नहीं लगेगा.
चिप्स बनाने से पहले नमक के पानी में जरूर भिगोएं, वरना स्वाद मीठा आएगा और आपको ये चिप्स अच्छे नहीं लगेंगे.
चिप्स को मीठा स्वाद भी दिया जा सकता है. आप चॉकलेट फ्लेवर के सेब के छिलके के चिप्स तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- बच्चों को लंच में बनाकर दें चीजी चिली मशरूम बॉल्स, शेफ अजय चोपड़ा से जानिए किन सामग्रियों का करें इस्तेमाल
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
16 mins agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
6 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
20 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
21 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
23 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
23 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines