Relationship Tips: पति-पत्नी का रिश्ता बेहद पवित्र होता है, बेहद खास होता है और विश्वास पर टिका हुआ होता है. पति दिनभर कहां रहता है, काम पर क्या करता है या किससे बात करता है इस तरह की बातें पत्नी के जहन में आती भी हैं तो वह यह सोचकर इग्नोर कर देती है कि उसका पति उसके साथ कभी कुछ गलत नहीं करेगा क्योंकि उससे प्यार करता है. लेकिन, कभी यह विश्वास डगमगाता है तो शक बढ़ता ही जाता है. ऐसे में पत्नी (Wife) के दिमाग में बस यही सवाल रहता है कि क्या पति सचमुच धोखा दे रहा है या नहीं. ऐसे में यहां जानिए पति के व्यवहार में आए वो कौन से बदलाव हैं या पति की वो कौन सी आदतें हैं जो इस बात की ओर इशारा हो सकती हैं कि पति (Husband) आपको धोखा दे रहा है.
पति धोखा देता है तो दिखते हैं ये 7 साइन
अपना फोन छुपाना
पति बिना बात अपना फोन अपनी ही पत्नी से नहीं छुपाता है. थोड़ा बहुत फोन छुपाना या फिर अपनी प्राइवेसी को बनाए रखना समझ आता है, लेकिन अगर आपके आस-पास वह अपना फोन छोड़ना ही नहीं चाहता है और किसी काम के लिए भी पत्नि को अपना फोन थमाने से झिझकने लगता है तो हो सकता है पति कुछ बड़ा छुपा रहा है. यह पति के धोखे (Husband Cheating) का संकेत भी हो सकता है.
इमोशनल दूरी
पति अब आपकी बातों में इंटरेस्ट नहीं दिखाता है, अब आपकी बात सुनना नहीं चाहता है या अब पहले की तरह आपको अपना प्यार नहीं जताता है तो यह इमोशनल दूरी हो सकती है. कई बार पति का ध्यान जब किसी और में लगने लगता है तो अपनी ही पत्नी से उसकी दूरियां गहराने लगती हैं.
नजदीकियां कम होना
अगर पति आपके करीब आने से झिझकने लगा है या सेक्स को लेकर बहाने बनाने लगा है तो हो सकता है कुछ है जो ठीक नहीं है. यह पति के किसी और में इंटरेस्टेड होने का साइन हो सकता है. आपको इसपर अपने पति से खुलकर बात जरूर करनी चाहिए.
कनेक्टेड फील ना होना
अगर आप पति से कुछ कह रही हैं और वह आपकी बातों पर ध्यान देने के बजाय फोन पर किसी से बात करने में बिजी है और आपके पूछने पर यह कहता है कि किसी दोस्त से बात कर रहा है तो हो सकता है कि पति झूठ बोल रहा है. पति के साथ कनेक्टेड फील ना होना सही नहीं है.
आपके साथ बाहर जाने से कतराना
कई बार पति अपनी ही पत्नी के साथ बाहर नहीं जाते लेकिन अक्सर ही हर छुट्टी पर बाहर घूमने निकलता है या फिर अक्सर ही ऑफिस से लेट आता है. पत्नी के पूछने पर पति कह देता है कि यह सब काम से रिलेटेड है या वह दोस्तों से मिलने के लिए जा रहा है. लेकिन, हो यह भी सकता है कि पति अपनी पत्नी के साथ बाहर घूमने-फिरने के बजाय बाहर किसी और महिला मित्र के साथ समय बिता रहा हो.
आपको पोस्ट ना करना
पति अगर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी ही पत्नी को पोस्ट नहीं करना चाहता लेकिन बाकी सब लोगों को या खुद को खूब पोस्ट करता है तो पत्नी को थोड़ा सतर्क हो जाना चाहिए. हो सकता है कि पति अपने ऑफिस के दोस्तों के सामने अपनी इमेज इस तरह की बनाना चाहता हो कि वह शादीशुदा नहीं है. इस तरह की बातों को पत्नी को हल्के में नहीं लेना चाहिए और ना ही पति के झूठ से बहल जाना चाहिए.
हर समय चिड़चिड़ापन
अगर आपका पति आपको लेकर हर समय ही चिड़चिड़ापन दिखाता है या आपकी बात सुनकर चिड़चिड़ा हो जाता है तो हो सकता है कि वह आपसे बात करने में अब इंटरेस्टेड नहीं है. यह धोखे (Affair) की तरफ इशारा हो सकता है क्योंकि बिना किसी बात के पति अपनी ही पत्नी से चिड़ा हुआ नहीं रहता है.
अगर पति के साथ इस तरह की दिक्कतें आ रही हैं तो बेहतर होगा कि आप उनसे सही तरह से बात करें. उनपर सीधा शक करके दोषारोपण करने से बचें और इस बदले हुए व्यवहार पर सवाल करें. पति के व्यवहार से आपको आपके सवालों का जवाब मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें –अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को कैसे बनाएं एक्साइटिंग, इस तरह रिश्ते में बना रहेगा रोमांच और रोमांस
संबंधित खबरें
वीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
52 mins agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
14 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
17 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
20 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines