आज के समय में एक प्यार भरी रिलेशनशिप कब जिंदगी बर्बाद कर देती है पता नहीं चल पाता है। ऐसे प्यार और रिलेशनशिप का अंजाम काफी खतरनाक भी हो सकता है। इस कारण समय रहते ही ऐसे रिश्तों को पहचानकर सतर्क हो जाना चाहिए। अगर कोई रिश्ता मेंटली और फिजिकली आपको हार्म करने लगे तो फिर उस रिश्ते में प्यार नहीं रह जाता है।
आज के समय में कई लोग ऐसे हैं जो किसी रिश्ते को ढो रहे होते हैं, उनमें प्यार तो कब का खत्म हो चुका होता है। दरअसल प्यार जब बंदिशों में बदल जाता है तो रिलेशनशिप टॉक्सिक हो जाता है। टॉक्सिक रिलेशनशिप की पहचान आप अपने पार्टनर की कुछ आदतों से कर सकते हैं।
रिसर्च में हुआ है खुलासा
American Psychological Association और कई साइकोलॉजी रिसर्च पेपर्स में टॉक्सिक रिलेशनशिप से जुड़े गिल्ट ट्रिपिंग, गैसलाइटिंग, इमोशनल मैनिपुलेशन जैसी समस्याओं को लेकर स्टडी की। इसमें कई सारे बातें सामने आईं, जिनको देखकर आप पता लगा सकती हैं कि आपका रिलेशनशिप कहीं टॉक्सिक तो नहीं है।
अपमान और ताने
अगर आपका पार्टनर आपको हमेशा नीचे दिखाता है या बार-बार ताने मारता या फिर आपकी बेइज्जती करती है तो यह टॉक्सिक रिलेशनशिप की सबसे बड़ी निशानी होती है। अगर पार्टनर आपका दूसरों के सामने मजाक बनाए। छोटी-छोटी बातों पर आपको ताने मारे या फिर आपकी फीलिंग्स की कद्र न करे तो समझ लें कि ये रेड फ्लैग है।
जरूरत से ज्यादा कंट्रोल
अगर पार्टनर आपकी मर्जी के बिना आपकी लाइफ के फैसले ले। बार-बार कॉल करके आपकी लोकेशन जानने की कोशिश करे। आपके परिवार और पुराने दोस्तों से दूर रहने के लिए कहे। इसके साथ ही आपकी हर एक्टिविटी पर अपना कंट्रोल करना चाहे तो बिना किसी देरी के ऐसे रिलेशनशिप से नमस्ते कर लेना चाहिए।
इमोशनल मैनिपुलेशन और गिल्ट ट्रिपिंग
आपका पार्टनर आपको गिल्टी फील कराने के लिए इमोशनली ब्लैकमेल करे। आपकी गलती न होने पर भी दोष आपको दे। अगर तुम मुझसे प्यार करते हो या करती हो तो ये करना ही पड़ेगा, कुछ प्रकार की शर्ते रखे तो सावधान हो जाएं। यह इस बात का प्रूफ है कि आपकी रिलेशनशिप की गाड़ी गलत ट्रैक पर चल रही है।
हद से ज्यादा शक
पार्टनर आपके फोन, मैसेज और सोशल मीडिया अकाउंट्स रोज चेक करे। बिना किसी सबूत के आपके ऊपर चीट करने का आरोप लगाए। हर समय आपको ही गलत समझे तो आप ऐसी रिलेशनशिप को जल्दी ही बॉय बोल दें।
पार्टनर से मिलने में लगे डर
जहां प्यार होता है, वहां मिलने से खुशी मिलती है और सुरक्षा की भावना बढ़ती है। वहीं, अगर आपको पार्टनर से मिलने में भी डर लगने लगा हो मतलब आपकी डर हो कि वो किसी न किसी टॉपिक पर क्लेश कर ही लेगा तो ये संकेत हो सकता है कि आपकी रिलेशनशिप में सबकुछ ठीक नहीं है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी साइकोलॉजिकल रिसर्च पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं कर रहें गलत साबुन का इस्तेमाल? जान लें पहचानने के तरीके
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
8 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
15 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines