हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Cracked Heels: फटी एड़ी से खून बहने से कैसे रोकें? काम आएगा ये देसी नुस्खा, एक ही रात में महसूस होने लगेगा फर्क

Cracked Heels Treatment: सर्दियों में एड़ी फटना आम है, लेकिन अगर इसमें से खून निकल रहा है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है. इससे बचने के लिए आपको पैरों की नमी बरकरार रखने की जरूरत है. नमी के लिए आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन
घरेलू उपचार आमतौर पर फटी एड़ियों के लिए कारगर होते हैं. Image Credit- News24

Cracked Heel Remedy: इस मौसम में अक्सर एड़ियां फटने लगती हैं. ऐसा अक्सर ड्राई स्किन, गलत फुटवियर या केयर ना करने पर एड़ियां फटने लगती हैं. ध्यान ना देने पर ये दरारें इतनी गहरी हो जाती हैं कि इसमें से खून निकलने लगता है. हालांकि, खून निकलना किसी बीमारी का संकेत नहीं है, लेकिन ध्यान ना देने पर दर्द और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए आप फटी एड़ियों को ठीक करने के बजाय घर पर ही नेचुरल का इस्तेमाल कर सकते हैं. पैरों की नमी को बरकरार रखने के लिए आप ग्लिसरीन, एलोवेरा, शहद या ओट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन नुस्खों को आपको सोने से पहले आजमाना होगा और यकीनन कुछ ही दिनों में आपको बड़ा फर्क दिखने लग जाएगा.

इसे भी पढ़ें- गाल पर फुंसी क्यों होती है? यह दिक्कत हो सकती है वजह, जानिए पिंपल्स के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय क्या है

फटी एड़ियों से खून आना सही है?

खून आने का मतलब है कि आपकी एड़ियां जरूरत से ज्यादा ड्राई हो गई हैं और अब इसकी दरारों में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि खुले कट से बैक्टीरिया घुस सकते हैं और आपको इंफेक्शन, सूजन और दर्द बढ़ने जैसे और भी संकेत नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन
  • खून नजर आने पर तुरंत करें ये काम
  • एड़ियों को ग्लिसरीन से साफ करना
  • एंटीसेप्टिक और गाढ़ा मॉइस्चराइजर लगाना
  • कॉटन सॉक्स पहनना
  • नंगे पांव चलने से बचना

फटी एड़ियों को साफ करने के लिए क्या करें?

पैरों की डेड स्किन को हटाने और मॉइस्चराइज करने के लिए ग्लिसरीन, हल्दी और नींबू का इस्तेमाल करना बेस्ट रहेगा. यह एक ऐसा फुट मास्क है जिसे लगाने से फायदा होगा और पैरों की त्वचा मुलायम होगी.

सामग्री

  • हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • ग्लिसरीन- 1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच

विधि

  • सबसे पहले एक कटोरी लें और इसे साफ करें.
  • अब सारा सामान एक साथ मिलाएं और कुछ देर के लिए रख दें.
  • फिर पैरों को साफ करें और इस मिश्रण को अच्छी तरह से अपनी एड़ियों पर लगाएं.
  • ध्यान रखें कि दरारें को अच्छी तरह से भर जाएं.

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर इस मास्क का इस्तेमाल करते वक्त जलन या असहज महसूस हो रहा है तो इसका इस्तेमाल ना करें.
  • आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ शहद या एलोवेरा जेल इस्तेमाल करना बेस्ट हो सकता है.
  • अगर खून निकलने के साथ आपको सूजन या दर्द महसूस हो तो आपको पहले डॉक्टर के पास जाना चाहिए.
  • इसके अलावा नियमित तौर पर पानी पिएं और अपनी हेल्थ का ध्यान रखें.

इसे भी पढ़ें- Vitamin E कैप्सूल बालों में कैसे लगाएं? यहां जानें लगाने का सही तरीका, रातभर लगाएं रखने से मिलेगा फायदा

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola