Travel: उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित है कैंची धाम. यहां प्रसिद्ध आश्रम और मंदिर के दर्शन करने दूर-दूर से लोग आते हैं. आमतौर पर कैंचीधाम मंदिर (Kainchi Dham Mandir) के दर्शन करने का प्लान बनता है तो आस-पास के मंदिरों से होते हुए नैनीताल की सैर करते करके लोग लौटते हैं. आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) भी कैंचीधाम जा रही हैं. राष्ट्रपति कैंचीधाम नीम करौली बाबा के दर्शन करेंगी और नैनीताल में कुमाऊं विवि के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी. ऐसे में अगर आप भी कैंचीधाम जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां जानिए दिल्ली से कैंचीधाम (Delhi To Kainchi Dham) की दूरी कैसे तय होगी. दिल्ली से कैंचीधाम पहुंचने में कितना समय लगता है और बस, ट्रेन या फ्लाइट से कितनी लागत में कैंचीधाम पहुंचा जा सकता है, जानिए यहां.
दिल्ली से कैंचीधाम कैसे जाएं | How To Reach Kainchi Dham From Delhi
दिल्ली से कैंचीधाम की दूरी 315 किलोमीटर है. यहां बस या कार से जाया जाए तो पूरा सफर तय करने में 7 से 8 घंटों का समय लगता है. रास्ता बेहद खूबसूरत है और उत्तराखंड में पहुंचते ही खूबसूरत नजारों से आपका सफर यादगार हो जाएगा.
बस से कैंचीधाम का सफर
दिल्ली से कैंचीधाम अगर बस से जाया जाए तो बस आपको कैंचीधाम से 18 किलोमीटर पहले छोड़ेगी. इसके बाद आप लोकल टैक्सी या लोकल बस ले सकते हैं. बस की कीमतें आम दिनों में 550 से 600 के बीच होती हैं. आनंद विहार या दिल्ली आईएसबीटी से दिल्ली से नैनीताल या दिल्ली से कैंचीधाम की बस ली जा सकती है.
कार या टैक्सी से कैंचीधाम
दिल्ली से कैंचीधाम अपनी खुद की कार से भी जा सकते हैं या फिर आप टैक्सी बुक कर सकते हैं. दिल्ली से टैक्सी (Kainchi Dham By Taxi) बुक करने का खर्च 4000 से 500 हजार के बीच आ सकता है. टैक्सी किस टाइप की है और कितनी बड़ी है इसपर भी लागत निर्भर करती है.
ट्रेन से कैंचीधाम
कैंचीधाम से सबसे पास काठगोदाम रेलवे स्टेशन है. यहां से कैंचीधाम का सफर लगभग 34 किलोमीटर है. दिल्ली से काठगोदाम के लिए उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस जाती है. ट्रेन का किराया दिल्ली से काठगोदाम के लिए ट्रेन का किराया 200 से शुरू होकर 1600 तक जा सकता है. ट्रेन से सफर 281 किलोमीटर का होगा और समय 5.5 घंटे से लेकर 7 घंटे तक का लग सकता है. इसके बाद डेढ़ घंटे का सफर करके कैंचीधाम पहुंचा जा सकता है.
फ्लाइट से कैंचीधाम
कैंचीधाम के सबसे करीब पंतनगर हवाईअड्डा है. यह 68 किलोमीटर दूर है. दिल्ली से पंतनगर एक घंटे में पहुंचा जा सकता है, किराया 4000 से 5000 के बीच हो सकता है. इसके बाद पंतनगर से टैक्सी लेकर कैंचीधाम पहुंच सकते हैं. पंतनगर हवाई अड्डे से कैंचीधाम मंदिर पहुंचने में 2 घंटे के करीब समय लग सकता है.
संबंधित खबरें
रसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
7 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
7 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
8 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
10 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
10 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
11 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
11 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
14 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
15 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines