Teej Beauty Tips: हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं के लिए खास होता है. यहीं दिन होता है जब वो सजती- संवरती हैं. अच्छे कपड़े पहनती हैं और हाथों पर मेहंदी लगाकर और पारंपरिक तरीके से पूजा भी करती है. व्रत इस फेस्टिवल की शोभा बढ़ा देता है, जिसका भी अपना अलग ही मजा है. हालांकि, इस फेस्टिवल की तैयारी पहले से ही शुरू हो जाती है. पार्लर के चक्कर लगाते हैं, लेकिन कुछ महिलाएं पैसों की वजह से नहीं कर पाती हैं. आप अपना दिल न मारें, क्योंकि तीज के दिन चेहरे पर नेचुरल ग्लो के लिए स्किन केयर रूटीन सुधारा जा सकता है. कुछ आसान टिप्स साफ, हाइड्रेटेड और फ्रेश दिखाने में मदद कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- 15 August Special: तिरंगे के हर रंग में छिपा है खास संदेश, जानें किस कलर का क्या है मतलब?
चेहरे को रखें साफ
सबसे पहले चेहरे से धूल, पसीना और मेकअप अच्छी तरह साफ करें. बेहतर होगा कि आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से माइल्ड फेस क्लींजर का इस्तेमाल करें. चेहरे को बार-बार धोने या बहुत ज्यादा रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे स्किन में ड्राइनेस पैदा हो सकती है.
स्किन को रखें हाइड्रेटेड
नेचुरल ग्लो के लिए त्वचा का हाइड्रेटेड रहना जरूरी है. चेहरा साफ करने के बाद अपनी स्किन के हिसाब से मॉइस्चराइजर लगाएं. अगर आप दिन में बाहर निकल रही हैं तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें. बाकी आप बाहर से आकर चेहरा जरूर साफ करें.
एलोवेरा जेल लगाएं
अगर आपकी स्किन एलोवेरा को सूट करती है तो एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाया जा सकता है. यह स्किन को ठंडक और नमी देने में मदद कर सकता है. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. इसके साथ बेसन भी मिलाया जा सकता है.
दही और शहद का फेस पैक आएगा काम
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को मुलायम बनाने का काम करते हैं. अगर उसके साथ शहद मिला दिया जाए तो ड्राईनेस दूर हो जाएगी. आप थोड़ी मात्रा में दही और शहद मिलाकर फेस पैक की तरह लगा सकती हैं.
इस बात का रखें खास ख्याल
तीज से एक दिन पहले नया एक्सपेरिमेंट न करें. त्योहार से ठीक पहले कोई नया फेस पैक, कॉस्मेटिक या एक्टिव स्किन केयर प्रोडक्ट ट्राई करने से बचें. कुछ लोगों में नए प्रोडक्ट से एलर्जी, लालिमा या जलन हो सकती है.
किन चीजों का न करें इस्तेमाल
बहुत सारी महिलाएं नेट से देखकर चेहरे पर कुछ न कुछ इस्तेमाल करती रहती हैं. आप ऐसा न करें और नींबू, बेकिंग सोडा या हार्ड स्क्रब जैसी चीजों को चेहरे पर सीधे लगाने से बचें, क्योंकि ये स्किन में जलन पैदा कर सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- हर बात पर होती है सास से अनबन? बड़े-बुजुर्गों की ये 5 सीख बदल सकती हैं रिश्ता
संबंधित खबरें
पार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
4 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
7 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
7 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
8 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
11 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
15 hrs agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines