How To Get Rid Of Yellow Teeth: क्या आपके दांतों में भी कीड़ा लगा है? इससे दर्द भी होता रहता है। मसूड़ों में भी सूजन रहती है। इसके अलावा दांत पीले भी नजर आते हैं? अगर किसी के दांत पीले हैं और जरा सा कोई हंस दें तो पीले दांत दिखना लाजमी है। क्योंकि सबसे बड़ी बात है अगर कोई आपको एक दम टोक दें कि अरे हंसने से पहले अपने दांतों को तो जरा देख लो, कितनी ज्यादा शर्मिंदगी महसूस होती है।
कई बार इस समस्या के चलते हम बहुत सारे केमिकल युक्त चीजों का यूज करते हैं, लेकिन इससे पीलापन ठीक हो या न हो दांत जरूर कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में आज एक आम की गुठलियों से आप अपने दांतों से जुड़ी हर समस्या को दूर कर सकते हैं। ये नुस्खा न सिर्फ दांत मोती के जैसे चमका देगा बल्कि अन्य कई तरह की परेशानियां भी दूर करेगा।
आम की गुठलियों का ये नुस्खा जरूर ट्राई करें
- आम की गुठली का पाउडर (सुखाकर पाउडर का करें इस्तेमाल और ये खराब भी नहीं होता है)
- नमक
- खाने का सोडा
दांत पीले क्यों होते हैं?
दांतों में पीलापन आने की कई वजहें हो सकती हैं, जैसे- स्मोकिंग, ओरल हाइजीन का बिल्कुल ध्यान न रखना, जेनेटिक या फिर गलत खानपान के चलते भी दांत पीले हो सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन
आम की गुठली के पाउडर में नमक और थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर अपने दांतों और मसूड़ों पर हल्के-हल्के उंगलियों से मसाज करें। इससे दांत में दर्द दूर हो जाएगा. इसके अलावा मसूड़ों पर आ रही सूजन भी कम होगी।
माउथ फ्रेशनर की तरह करें इस्तेमाल
आम की गुठली को छीलकर इसके बीज को 2 या 3 दिन के लिए सुखाकर रखें और इसका पाउडर बनाकर यूज करें। इसके लिए सबसे पहले 1 चम्मच आम की गुठली का पाउडर लें, इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और खाने वाला सोडा मिलाकर इसमें पानी मिलाकर आप इसे माउथ फ्रेशनर की तरह यूज कर सकते हैं। इसके अलावा दांतों में लगा कीड़ा भी दूर होगा।
ये भी पढ़ें- आंखों के नीचे काले घेरे? यहां जानें कारण और बचाव
ये भी पढ़ें- हालात बदलने हैं तो खुद से पूछो 10 सवाल, जवाब पॉजिटिव रहे तो जरूर मिलेगी सफलता
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 hr agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
9 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
10 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
11 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
11 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
13 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
13 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines