हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

घर में हर तरफ भिनभिना रही हैं मक्खियां तो आजमाकर देख लें ये 5 घरेलू उपाय, Flies फिर नहीं आएंगी नजर

How To Get Rid Of Flies: घर में बार-बार मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं तो सिर्फ उन्हें भगाना काफी नहीं बल्कि उन जगहों पर ध्यान देना भी जरूरी है जहां से वे आकर्षित होती हैं. जानिए घर में मक्खियों की परेशानी कम करने के 5 आसान घरेलू उपाय और किन जगहों की सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन
घर में मक्खियों की परेशानी से बचने के आसान घरेलू उपाय. AI Generated Image

Flies Home Remedies: सिर्फ बारिश का गीला मौसम ही घर में मक्खियों की परेशानी को बुलावा नहीं देता है, बल्कि हद से ज्यादा नमी, खाने की गंध और घर के आसपास फैला कचरा उन्हें आकर्षित करता है. सबसे ज्यादा मक्खियां किचन में फल-सब्जियों के छिलकों के पास, गीले कूड़े के पास, सिंक के आस-पास या फिर मीठी चीजों के पास भिनभिनाती रहती हैं. अगर आपके घर में भी मक्खियों ने नाक में दम कर रखा है तो आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम जानेंगे ऐसे 5 घरेलू उपायों के बारे में जो मक्खियों को दूर रखने में मददगार साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें – दीवार पर टेप का गोंद जम गया है तो पेंट खराब किए बिना हटाने के ये तरीके जान लें, डैमेज नहीं होगी Wall

नींबू और लौंग का देसी जुगाड़

नींबू और लौंग के इस देसी जुगाड़ से आप मक्खियों को दूर भगा सकते हैं. इसके लिए एक आधा कटा हुआ नींबू लेकर उसमें कई लौंग घुसा दीजिए और इसको किचन, डाइनिंग टेबल या उन जगहों पर रख दीजिए जहां पर भी मक्खियां ज्यादा भिनभिनाती रहती हैं. दरअसल, नींबू और लौंग (Clove) की तेज खुशबू मक्खियों को दूर रखने में मददगार होती है. जब इसकी खुशबू थोड़ी फीकी पड़ जाए तब आप इसे समय पर बदल सकते हैं.

विज्ञापन

तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल

आपके घर में अगर तुलसी मौजूद है तो आप उससे भी मक्खियों को भगा सकते हैं. इसके लिए तुलसी की कुछ ताजी पत्तियां किचन की खिड़की, दरवाजे या खाने की जगह के आसपास रख दीजिए. दरअसल, तुलसी की एक तेज प्राकृतिक खुशबू होती है जो कीड़े-मकौड़ों को दूर रखने में काफी मददगार होती है. तुलसी की पत्तियां सूखने या फिर खुशबू कम होने पर आप उन्हें समय-समय पर बदल सकते हैं.

विज्ञापन

सेब का सिरका भी आ सकता है काम

आपके किचन में मौजूद सेब का सिरका भी मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए काफी मददगार हो सकता है. इसके लिए एक कटोरी लेकर उसमें थोड़ा सा सेब का सिरका और डिशवॉश की कुछ बूंदें डालकर मिला लीजिए. अब इस कटोरी को वहां पर रख दीजिए जहां छोटी वाली मक्खियां ज्यादा भिनभिनाती रहती हैं. सेब के सिरके की मीठी और खट्टी सी महक उन्हें आकर्षित करती है और डिशवॉश की वजह से वो आसानी से बाहर नहीं निकल पाती हैं. लेकिन, ध्यान रहे कि ये छोटी मक्खियों के लिए ज्यादा उपयोगी है.

विज्ञापन

पुदीने की खुशबू करेगी मक्खियों को दूर

मक्खियों को दूर रखने के लिए आप ताजा पुदीने की पत्तियां या फिर पुदीने का पौधा भी किचन की खिड़की या दरवाजे के पास रख सकते हैं. ये तरीका इसलिए कारगर है क्योंकि मक्खियों को तेज खुशबू वाली चीजें पसंद नहीं होती हैं, इसलिए वो उससे दूर भागती हैं. समय-समय पर जब पत्तियां मुरझा जाएं तो आप उन्हें बदल सकते हैं.

विज्ञापन

गीले कूड़े और सिंक की बदबू को खत्म करें

अगर आप मक्खियों को बिल्कुल ही दूर रखना चाहते हैं तो इसके लिए समस्या का ठोस समाधान करना जरूरी है. इसके लिए ध्यान रखें कि आप गीले कूड़े को रातभर के लिए खुला न छोड़ें. घर के कूड़ेदान को हमेशा ढककर ही रखें. किचन के सिंक में भी खाने के छोटे कण और गंदगी जमा ना होने दें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – लकड़ी के कैबिनेट साफ करने के लिए आजमा लें यह तरीका, लंबे समय तक चमचमाते हुए आएंगे नजर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola