Dark Elbows Home Remedies: गर्मियों की तेज धूप में ज्यादा बाहर रहने से स्किन पर टैन हो जाती है। कोहनी का कालापन उन्हीं में से एक समस्या अक्सर देखी जाती है, जिसके चलते कुछ लोग अपने मनपसंद कपड़े तक नहीं पहन पाते हैं, क्योंकि कोहनी काली दिखने की वजह से मानो सुंदरता पर ग्रहण लग गया हो।
कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें पार्लर का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन, बार-बार पार्लर जाने का मतलब है, मोटे पैसे खर्च करना होता है। ऐसे में कोहनी के कालेपन को हटाने के लिए ये कुछ घरेलू उपाय हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं..
नींबू का रस
नींबू का रस को कोहनी पर लगाएं और उसे एक या दो मिनट के लिए मसाज करें। फिर ठंडे पानी से वॉश कर लें। नींबू के रस में विटामिन सी की अधिक मात्रा होती है, जो त्वचा का रंग साफ करने में मदद करती है।
दही और नमक
एक छोटी सी कटोरी में दही और नमक मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को कोहनी पर लगाएं और 10-15 मिनट तक लगाए रखें। फिर ठंडे पानी से वॉश कर लें। यह त्वचा के रंग को निखारता है और कालापन को हटाता है।
मलाई और हल्दी
मलाई में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर लेप बनाएं और इसे कोहनी पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से वॉश कर लें। हल्दी त्वचा के रंग को निखारती है और मलाई त्वचा को चिकना बनाती है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा के ताजा पत्ते को काटकर उसका जेल निकालें और इसे कोहनी पर लगाएं। 20-30 मिनट बाद ठंडे पानी से वॉश कर लें।एलोवेरा त्वचा को ताजगी और निखार देता है।
बेसन और दूध
बेसन में थोड़ा सा दूध मिलाकर लेप बनाएं और इसे कोहनी पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से वॉश कर लें। यह त्वचा के रंग को साफ करता है और कालापन को हटाता है।
इन घरेलू उपायों का प्रयोग करने से पहले अगर आपको एलर्जी की समस्या है, तो ट्राई करने से पहले डॉक्टर से सलाह करें।
ये भी पढ़ें- शरीर के लिए जहर से कम नहीं घर में मौजूद ये 5 चीजें
संबंधित खबरें
पटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
4 mins agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines