Kitchen Cleaning Tips: किचन में नहीं बचेगा एक भी कॉकरोच, सफाई करते वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल

How To Get Rid Of Cockroaches: कई बार खाने की वजह से किचन में कॉकरोच हो जाते हैं. ऐसे में इसकी नियमित सफाई करना बहुत जरूरी है. किचन की सफाई करने के लिए आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. इसमें से कुछ हम साझा कर रहे हैं.

cockroaches home remedy

cockroaches home remedy

How To Get Rid Of Cockroaches Naturally: किचन में कीड़े-मकोड़े होना आम बात है. लेकिन कई बार मसालों की खुशबू की वजह से कॉकरोच ज्यादा हो जाते हैं. इसलिए किचन की नियमित सफाई होती रहनी चाहिए. अगर वक्त पर इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो इसे दूर करना मुश्किल नहीं है. इसलिए आपको सफाई करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना होगा और रोजाना सफाई करनी होगी. आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स जो आपके किचन को कॉकरोच मुक्त बनाने में मदद करेंगे.

विज्ञापन

किचन को नियमित रूप से साफ रखें

किचन में खाना बनाते वक्त कई बार टुकड़े या गंदगी रह जाती है. यही चीज कॉकरोच को आकर्षित करती है. इसलिए खाना बनाने के बाद तुरंत सफाई करें और किचन को सूखा रखें.

विज्ञापन

किचन के कोनों पर ध्यान दें

सफाई करते वक्त कई बार कोने या दरारे यह जाती हैं. जिसमें से बदबू के साथ कॉकरोच पैदा हो जाते हैं. हमें पता ही नहीं चलता कि किचन के कोनों और दरारों में भी कॉकरोच छिपे हुए हैं. इसलिए इन जगहों पर खास ध्यान दें और नियमित रूप से सफाई करें.

विज्ञापन

कॉकरोच की दवा डालते रहें

अगर आपको लग रहा है कि सिर्फ सफाई करना काफी नहीं है तो आप दवा भी डाल सकते हैं. दवाई आपको आसानी से मिल जाएगी, वर्ना आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको बेकिंग सोडा या बोरेक्स पाउडर की जरूरत होगी.

किचन को बिल्कुल सूखा रखें

अगर जगह गीली है तो कॉकरोच का पैदा होना लाजमी है. क्योंकि कॉकरोच को पानी की जरूरत होती है, इसलिए किचन में पानी आने की जगह अच्छी तरह से बंद कर दें. नल को ठीक से बंद करें और पानी की बूंदों को साफ करें.

विज्ञापन

इन बातों पर भी दें ध्यान

  • किचन की रोजाना सफाई करें.
  • कूद को फेंकने के बाद ही सोने के लिए जाएं.
  • कोई भी पुरानी चीज ज्यादा दिनों तक न रखें.

इन टिप्स को अपनाकर आप अपने किचन को नियमित रूप से साफ रखें, ताकि कॉकरोच पैदा ना हो पाएं या खत्म ही जाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ