How To Get Rid Of Body Odour: थोड़ा दूर बैठिए… अरे यार तेरे में से स्मेल बहुत आ रही है… अरे तू नहा कर नहीं आया क्या? इस तरह की बातें क्या आपको भी सुननी पड़ती हैं? क्या आपके आते ही लोग आपसे दूर भागने लगते हैं? तो अब आपको इस तरह के न तो शब्द सुनने पड़ेंगे, न ही शर्मिंदा महसूस होना पड़ेगा और न ही आपको देखकर लोग दूर भागेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जिसके जरिए नहाने के बाद भी शरीर से आने वाली बदबू की समस्या दूर हो सकेगी।
पसीने से बदबू आने की वजह क्या है?
अगर आपके शरीर से ज्यादा पसीना आता है या पसीने की बदबू ज्यादा आती है तो ये किसी बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। हार्मोन्स में बदलाव, इंफेक्शन, मोटापा ,थायराइड, डायबिटीज, किडनी की समस्या आदि होने से भी शरीर में से स्मेल आती है। इसके अलावा शरीर में स्किन पर बैक्टीरिया और पसीने के मिलने से भी बदबू आने लगती है। इस तरह के लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क भी करना चाहिए।
इसके अलावा एक कारण आपका खाना भी हो सकता है। दरअसल, अधिक मसालेदार खाने का सेवन करने से शरीर में बदबू की समस्या होने लगती है। अगर आपकी डाइट में बदलाव हुआ है और आप हद से ज्यादा मसालेदार चीजों का सेवन कर रहे हैं तो आपके शरीर से बदबू आना आम बात है। इसलिए इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी डाइट में बदलाव करना होगा। इसके अलावा हार्मोन में परिवर्तन और अधिक तनाव के कारण भी शरीर में बदबू आने की समस्या हो सकती है।
नहाने के बाद भी शरीर से आने वाली बदबू को कैसे दूर करें?
नहाने के बाद भी शरीर से बदबू आती है तो इस समस्या को दूर करने के लिए आप घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं। इसके लिए आप नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इसे यूज करने का तरीका जान लेते हैं।
1. बेकिंग सोडा
अगर आपके भी शरीर से नहाने के बाद बदबू आती है तो इससे छुटकारा पाने के लिए अपने नहाने के पानी में बेकिंग सोडा को जरूर मिलाएं। अगर आपकी बगल यानी अंडरआर्म्स से बहुत ज्यादा बदबू आती है तो इसके लिए आप थोड़ा सा बेकिंग सोडा लें और उसका पेस्ट बना लें। इसे अब अपने अंडरआर्म्स में लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर पानी की मदद से साफ कर लें। आप देखेंगे कि अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू दूर हो गई है।
ये भी पढ़ें- पैर में हो गया है Foot Corn? इन 7 नुस्खों से मिलेगा छुटकारा
2. नींबू
गर्मियों में नींबू का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। ये सिर्फ सेवन करने में ही फायदेमंद नहीं है बल्कि शरीर से बदबू को भी खत्म करने में मददगार होता है। अगर आप भी शरीर से आने वाली बदबू से परेशान हैं तो एक बर्तन लें और उसमें थोड़ा पानी डाल लें। इसके बाद पानी में एक नींबू काटकर उसे निचोड़ लें। इसके बाद नहाने की बाल्टी में इस नींबू के पानी को मिला दें, साथ ही नींबू का छिलका भी मिला दें। इस पानी से लगातार नहाना शुरू करें, कुछ ही दिनों में आप देखेंगे कि आपके शरीर से आने वाली बदबू की समस्या अब दूर हो चुकी है।
Disclaimer- ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट से राय अवश्य लें। News24 की ओर से किसी भी जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
1 hr agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
19 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
22 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines