Skin Care: आज के टाइम में कौन नहीं क्लीयर स्किन चाहता है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी स्किन को ग्लोइंग, सुंदर, पाना चाहते हैं. जिसके लिए लोग अपने खान-पान से लेकर हर चीजों से ध्यान रखते हैं ताकि उनकी त्वचा अच्छी रहे। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि सिर्फ एक एलोवेरा (AloeVera) से आप अपनी स्किन को चमका सकते हैं. साथ ही कोरियन लोगों जैसी स्किन पा सकते हैं? अगर नहीं, तो अब परेशान न हो, आइए जानते हैं कुछ स्टेप्स के बारे में, जिससे आप कोरियन जैसी स्किन पा सकते हैं और चमकदार त्वचा बना सकते हैं.
फेस को अच्छे से करें क्लीन
आप सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें (Face Cleansing) जिसके लिए आप एक चम्मच एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाकर रुई की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं. इससे चेहरे की गंदगी और धूल हट जाएगी, जिससे आपकी त्वचा क्लीयर दिखेगी.
ये भी पढ़ें-Skin Care: चाहते हैं सुंदर और ग्लोइंग त्वचा? अपनाएं एक्सपर्ट के बताए हुए ये सिरम
फेस पर करें स्क्रबिंग
आजकल धूल-मिट्टी की वजह से चेहरे पर टैनिंग और डेड स्किन हो जाती है, जिसे हटाना काफी मुश्किल हो जाता है. इसके लिए आप अपने फेस को अच्छे से स्क्रब (Face Scrub) करें. सबसे पहले एक चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच चावल का आटा या बहुत बारीक पिसी हुई चीनी मिलाएं. अब इस मिश्रण से आप अपने चेहरे पर कम से कम 2 से 3 मिनट तक मसाज करें. फिर अपनी स्किन को अच्छे से ठंडे पानी से धो लें. इससे आपकी एक्सफोलिएट होगी और टैनिंग हटेगी.
फेस पर करें मसाज
अपने चेहरे को एक्सफोलिएट करने के बाद आप मसाज करें, जिसके लिए एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) लेकर अपनी स्किन को अच्छी तरह से मसाज करें. इसके साथ ही तब तक मसाज करें जब तक एलोवेरा आपकी स्किन को सोख न लें। ऐसा करने से आपकी त्वचा हाइड्रेट होगी और चेहरा भी सुंदर, ग्लोइंग दिखेगा.
ये भी पढ़ें- Skin Care: चेहरे पर भूलकर भी न लगाएं ये चीजें, डैमेज कर सकती हैं आपकी स्किन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
13 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
14 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
14 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
16 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
18 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
18 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
18 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
21 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines