Peeling Paint Fixing: घर की दीवारों का पेंट कई कारणों से हट सकता है, सूखेपन के कारण या बहुत गीलेपन के कारण और हो सकता है कि कोई टेप या पोस्टर उखाड़ा गया हो तो उससे पेंट पपड़ी बनकर टूटने लगे और निकलने लगे. ऐसे में छोटे-छोटे हिस्सों को भरने के लिए मिस्त्री या पेंटर को बुलवाना महंगा लगता है और जेब टाइट हो तो लगता है दीवार को जस का तस छोड़ दिया जाए या कोई और पोस्टर या अखबार लगाकर ढक दिया जाए. लेकिन, आप अगर कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो कर लें तो यह दीवार का पेंट (Wall Paint) घर पर खुद ही फिक्स कर सकते हैं. यहां जानिए किस तरह दीवार पर उखड़ने वाले पेंट को ठीक किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – दीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
दीवार के उखड़ते पेंट को कैसे करें फिक्स
- दीवार उखड़ने लगे तो इसे ठीक करने के लिए आपको एक कपड़े, पेंट ब्रश, प्रोटेक्टिव गियर, पेंट, पुट्टी, पुट्टी नाइफ, सैंडपेपर और अखबार की जरूरत होगी.
- सबसे पहले वर्क एरिया तैयार करें. ग्लव्स पहन लें और चेहरे पर मास्क लगाएं. पेंट करने से पहले घर के खिड़की दरवाजे भी खोल दें.
- अब जिस हिस्से को भरना है उसके नीचे अखबार या प्लास्टिक शीट लगा दें जिससे पेंट वगैरह गिरे तो फर्श या फर्नीचर गंदा ना हो.
- उखड़ रहे पेंट को हटा दें. ध्यान रहे कि आप ज्यादा जोर ना लगाएं नहीं तो उसके अंदर की लेयर भी उखड़ जाएगी.
- अगर दीवार में छेद या दरार नजर आ रही है तो सबसे पहले पुट्टी लेकर इन छेदों को भरें. पूरे छेद को भर देने के बाद पुट्टी को दीवार पर फैलाते हुए स्मूद कर लें.
- जब पुट्टी सूख जाए तो सैंडपेपर लेकर दीवार को स्मूद कर लें. इससे दीवार उबड़-खाबड़ नहीं रहेगी.
- इसके बाद अब पेंट लगाएं.
- ब्रश या रोलर की मदद से दीवार को पेंट करें और अच्छे से सूखने दें. ऐसा लगेगा कि दीवार कभी इस तरह से उखड़ी ही नहीं थी.
क्यों उखड़ जाती है दीवार की पपड़ी
सूखापन – अगर दीवार बहुत ज्यादा धूप और हाई टेम्परेचर के संपर्क में आती है तो ड्राइनेस के कारण पेंट सूखने लगता है और दीवार से पपड़ी छूटना शुरू हो जाती है.
एक्सपायर्ड पेंट – दीवारों पर अगर पुराना और एक्सपायर्ड पेंट लगाया जाए तो इससे भी दीवार से पेंट हटने लगता है.
अलग-अलग पेंट्स को लेयर करना – अगर 2 अलग टाइप के पेंट को लेयर किया जाए तो इससे भी दीवार से पेंट उखड़ने लगता है.
नमी के कारण – हाई ह्यूमिडिटी और पानी की लीकेज के कारण दीवारों का पेंट सॉफ्ट पड़ने लगता है और छूटकर निकल जाता है.
यह भी पढ़ें- बेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ, गद्दे से बदबू भी हो जाएगी दूर
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
2 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
2 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
3 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
5 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
6 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
6 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
7 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
9 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines