How To Dry Mehndi: सर्दियों के मौसम में मेहंदी लगाने के बाद ठंड लगती है और इसे सुखाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है. कई बार मेहंदी लगे हाथों के साथ घंटों इंतजार करना पड़ता है और कई बार मेहंदी सूखती ही नहीं है. इसलिए हाथों की मेहंदी जल्दी हटानी पड़ती है, जिसकी वजह से रंग फीका आता है. हालांकि, कुछ महिलाएं घंटों मेहंदी ना सूखने की वजह से लगाना पसंद नहीं करती हैं. अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो आपको हमारे बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं. यहां पर हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर मेहंदी को आसानी से सुखाया जा सकता है. खास बात यह है कि ये टिप्स मेहंदी के रंग को भी इफेक्ट नहीं करेंगे.
इसे भी पढ़ें- सफेद कपड़ों पर लगे चाय-कॉफी और खाने के जिद्दी दाग? इन आसान घरेलू तरीकों से मिनटों में पाएं नई जैसी चमक
मेहंदी को सुखाने के आसान टिप्स | How To Dry Mehndi During Winters
मेहंदी को धूप में लगाएं- इस मौसम में बेहतर होगा कि आप धूप में बैठकर मेहंदी लगाएं. इससे लगाते-लगाते मेहंदी आसानी से सूख जाएगी और आपको वक्त का पता भी नहीं चलेगा. अगर धूप नहीं निकल रही है तो आपको हीटर के सामने हाथों पर मेहंदी लगानी चाहिए.
नींबू-चीनी का घोल लगाएं- मेहंदी लगाते ही आपको नींबू या चीनी का घोल इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसा आप 15 से 20 मिनट बाद कर सकती हैं. ऐसा करने से बिना सूखे हाथों पर रंग आना शुरू हो जाएगा और बिना सुखाए आप बहुत ही आसानी से मेहंदी को हटा सकते हैं.
हल्की आंच से सेंक लें हाथ- सर्दियों में मेहंदी सुखाने के लिए यह टिप आसानी से अपनाई जा सकती है. आपको हल्की आंच पर अपने हाथों को सेंकना होगा. इससे बहुत ही जल्दी मेहंदी सूख जाएगी और आपका वक्त बचेगा.
हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें- आप हीटर या हेयर ड्रायर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आप बहुत ही आसानी से दोनों हाथों की मेहंदी सूखा सकते हैं. हल्की पावर करके आपको हेयर ड्रायर चलाना है और मेहंदी को सुखाना है.
इन बातों का रखें ध्यान
- मेहंदी को लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धो लें और साफ करके ही मेहंदी लगाएं.
- केमिकल वाली मेहंदी की जगह नेचुरल मेहंदी का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह बहुत ही जल्दी सूख जाती है.
- मेहंदी उतारने के बाद कम से कम 24 घंटे तक हाथों को पानी से बचाएं. तभी आपको गहरा रंग मिलेगा.
इसे भी पढ़ें- क्या लड़ाई के बाद सोना ठीक है? जानिए पार्टनर से लड़ाई सुलझाए बिना सोने पर क्या होता है
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
4 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
6 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
10 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines