Rose Day Decor: रोज डे से प्यार का इजहार करने का सिलसिला शुरू होता है. इसी दिन से लोग अपने जज्बातों को शब्दों और गुलाबों के जरिए अपने पार्टनर के सामने रखते हैं. इन दिनों दो प्यार करने वाले मिलते हैं और साथ रहना का वादा करते हैं, लेकिन अगर आप शादीशुदा हैं या अपने पार्टनर को सिर्फ रोज देकर खुश नहीं करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको रोज डे पर घर को डेकोरेट करने के आसान टिप्स साझा कर रहे हैं, जिसे आप भी फॉलो कर सकते हैं और अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Rose Day 2026: रोज डे पर मिले फूलों को फेंके नहीं बल्कि इस तरह रखें सहेजकर, सालोंसाल यादगार बनाने के जानें 5 तरीके
Rose Day पर घर को सजाने के टिप्स | Rose Day Home Decoration Ideas
एंट्रेंस को दिल से सजाएं- आप कमरे या घर के एंट्री गेट को फूलों से सजा सकते हैं. अगर शुरुआत में ही अगर दिल का शेप बना दिया जाए तो पार्टनर बहुत ही खुश हो जाएगा और फूलों की खुशबू यकीनन आपके प्यार की गवाही देगी.
गुलाब का रास्ता बनाएं- आप लिविंग रूम या बेडरूम के पास गुलाब से रास्ता तैयार कर सकते हैं. फूलों के पाथ पर पार्टनर चलकर जैसे ही आपके पास आएगा तो यकीनन आपको गले लगा लेगा. यह छोटा-सा आइडिया भी बेहद रोमांटिक माहौल तैयार कर देता है.
कैंडल से सजाएं- गुलाब के साथ-साथ कैंडल या दीया का भी इस्तेमाल करें. ऐसा करने से हल्की रोशनी होगी और घर फूलों से भरा हुआ होगा. लाल, पिंक और वॉर्म येलो लाइट्स माहौल यकीनन आपके दिन को यादगार बना देगा.
बेडरूम डेकोरेशन- घर के साथ-साथ बेड की खूबसूरती पर भी ध्यान दें. ऐसा करने से पार्टनर बहुत ही खुश हो जाएगा. इसके लिए आपको बेड पर गुलाब की पंखुड़ियां फैलानी हैं और दिल के शेप या इसके आसपास फूलों का गुलदस्ता रखना है.
अगरबत्ती का करें इस्तेमाल- आप अगरबत्ती का इस्तेमाल करें और अपने पूरे घर को खुशबू से भर दें. ऐसा करने से घर का माहौल बहुत ही खूबसूरत हो जाएगा, क्योंकि गुलाब की खुशबू के लिए रोज अगरबत्ती, एसेंशियल ऑयल या रूम फ्रेशनर मिलकर प्यार को बढ़ाएंगे.
म्यूजिक का इस्तेमाल करें- फूलों से सजावट के साथ-साथ आप बैकग्राउंड में हल्का-हल्का म्यूजिक चलाकर छोड़ दें, क्योंकि गाने ही रोमांटिक माहौल बनाने का काम करते हैं. बस आपको प्यार भरे गाने सेलेक्ट करने होंगे.
इसे भी पढ़ें- Pickle Storing Tips: इन देसी तरीकों से स्टोर करें नींबू का खट्टा अचार, सालों साल नहीं लगेगी फफूंदी
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
8 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
9 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
10 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
12 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
14 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
16 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
18 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines