फेस्टिवल का सीजन चल रहा है और सप्ताह के आखिर में धनतेरस, दिवाली और भाई दूज जैसे फेस्टिवल शुरू हो जाएंगे. हालांकि, इन फेस्टिवल की शुरुआत धनतेरस से ही होती है. धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है. माना जाता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और घर में दीपक जलाने से सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. धनतेरस पर लोग सोना-चांदी, बर्तन और दूसरे शुभ चीजों की खरीदारी भी करते हैं. धनतेरस की पूजा में जितना महत्व पूजा विधि और शुभ मुहूर्त का होता है, उतना ही खास पूजा की थाली को भी माना जाता है. अगर आप भी इस बार धनतेरस पर घर में पूजा करने की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी पूजा की थाली को खूबसूरत और पारंपरिक तरीके से सजा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- छठ के प्रसाद ठेकुआ क्यों रखा जाता है? जानिए कैसे बिहार की पहचान बन गया ये पारंपरिक पकवान?
धनतेरस की पूजा की थाली में जरूर रखें ये चीजें
थाली को डेकोरेट करने के साथ-साथ पूजा में इस्तेमाल होने वाली जरूरी सामग्री रखना भी जरूरी है. इसलिए अगर कुछ सामग्रियों को जरूर शामिल करें.
- रोली और कुमकुम
- चावल
- फूल और माला
- दीपक और रुई की बत्ती
- घी या तेल
- मिठाई और बताशे
- धूप और अगरबत्ती
- पानी से भरा छोटा पात्र
फूलों से सजाएं पूजा की थाली
धनतेरस की पूजा की थाली को सजाने के लिए गेंदे और गुलाब के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले थाली में फूलों की पंखुड़ियां बिछाएं और किनारों पर गेंदे के फूलों की छोटी-छोटी लड़ियां लगाएं. इसके बाद बीच में कुमकुम, अक्षत और दीपक रखें. फूलों से सजी थाली देखने में बेहद सुंदर और पारंपरिक लगेगी.
रंगोली से दें थाली को अच्छा लुक
अगर आप कुछ अलग तरीके से पूजा की थाली डेकोरेट करना चाहते हैं तो रंगोली के रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं. थाली में सबसे पहले एक साफ कपड़ा या बेस बिछाएं. इसके बाद, रंगोली के रंगों से फूल या कमल का डिजाइन बनाएं. ध्यान रखें कि रंग सीधे पूजा की सामग्री या प्रसाद पर न लगे.
दीयों से सजाएं पूजा की थाली
दीया जलाना शुभ माना जाता है और धनतेरस का त्योहार दीपों के बिना अधूरा माना जाता है. ऐसे में पूजा की थाली में छोटे-छोटे मिट्टी के दीये रखकर इसे खास बना सकते हैं. दीयों में घी या तेल डालकर बत्ती लगाएं. अगर आप चाहें तो दीये को हल्दी, कुमकुम और फूलों से भी सजा सकते हैं. इससे पूजा की थाली में पारंपरिक और शुभ लुक आएगा.
मोती और गोटे से करें थाली को डेकोरेट
अगर आपको थोड़ी रॉयल डेकोरेशन पसंद है तो थाली के किनारों पर मोती, गोटा-पट्टी और कुंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं. बाजार में कई तरह की डेकोरेशन लेस मिल जाती हैं. इन्हें थाली के किनारों पर चिपकाकर सुंदर डिजाइन बनाया जा सकता है. सुनहरे और लाल रंग की डेकोरेशन पूजा की थाली को खास बना सकती है.
स्वास्तिक और शुभ-लाभ से सजाएं थाली
हिंदू धर्म में स्वास्तिक और शुभ-लाभ के चिन्हों को मंगल का प्रतीक माना जाता है. धनतेरस की पूजा की थाली में रोली या कुमकुम से स्वास्तिक बना सकते हैं. इसके साथ अक्षत और फूल रखें और अगर आप चाहें तो थाली के बीच में छोटा-सा लक्ष्मी-गणेश का चित्र भी रख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Diwali Special: पुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर की सजावट में लगेंगे चार चांद
संबंधित खबरें
दिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
43 mins agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
3 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
5 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
19 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
21 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
21 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
1 day agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
1 day agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 day agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines