हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

छोटा 1 BHK भी लगेगा लग्जरी, 99% लोग नहीं जानते ये होम डेकोर टिप्स, घर के लिए साबित होंगे गेमचेंजर

1 BHK Renovation Ideas: छोटे घर को डेकोरेट करना आरान नहीं है, क्योंकि हमें हर चीज को खुबसूरती से सेट करना होता है. ऐसे में कमरा डेकोर करते वक्त आप हमारे बताए गए टिप्स की मदद ले सकते हैं.

विज्ञापन
1 BHK होम डेकोर आइडियाज. Image Credit- Freepik

1 BHK Decoration Ideas: घर छोटा हो या बड़ा, उसे सही तरीके से डेकोरेट करने की टेंशन रहती है. क्योंकि साफ-सुथरा घर ना सिर्फ दिल को सुकून देता है, बल्कि अच्छा भी लगता है. लेकिन परेशानी तब ज्यादा बढ़ जाती है जब घर 1 BHK का हो. क्योंकि लोग सोचते हैं कि बड़ा बजट या बड़ा घर ही स्टाइलिश और लग्जरी लुक दे सकता है, जबकि यह हकीकत नहीं है. अगर सही डेकोरेशन हैक्स अपनाए जाएं तो छोटे से घर को भी सुंदर, खुला हुआ और क्लासी लुक दिया जा सकता है. आइए यहां जानते हैं कुछ ऐसे गेमचेंजर टिप्स जिनके बारे में 99% लोगों को पता ही नहीं होता, लेकिन अपनाते ही आपका घर क्लासी लगने लगेगा.

छोटा 1 BHK को डेकोरेट करने के टिप्स | 1 BHK Room Decoration Ideas

दीवारों को ओवरलोड ना करें

दीवारों को ओवरलोड बिल्कुल भी ना करें. इससे घर बहुत ही ज्यादा भरा हुआ लगेगा. इसलिए कमरे की दीवारों पर एक बड़ा आर्ट करवाकर रखें. बेहतर होगा कि आप सिंगल मिनिमल फ्रेम का इस्तेमाल करें, जिससे कमरे का लुक एलिगेंट लगेगा.

कमरे में ज्यादा सामान ना रखकर पौधे रख लें. इससे घर का लुक भी अच्छा लगेगा और हवा भी साफ होगी. प्लांट छोटे या बड़े दोनों रखे जा सकते हैं. लेकिन छोटे पौधे इस्तेमाल करना बेस्ट हो सकता है. बाकी जगह पर आप डेकोरेटिव मिरर भी लगा सकते हैं.  

हल्के या पेस्टल कलर सेलेक्ट करें

आप कमरे को सुंदर लुक देने के लिए पेस्टल कलर करवा सकते हैं. अगर आपको हल्के रंग पसंद हैं तो व्हाइट, ऑफ व्हाइट, बेज, पेस्टल ब्लू पेस्टल ग्रीन कलर भी अच्छा रहेगा. इससे कमरा खुला हुआ लगेगा और आप बेहतर तरीके से  कमरे को डेकोरेट कर पाएंगे.

इसे भी पढ़ें- चेहरे की झुर्रियां हटाने के लिए क्या खाना चाहिए, जानिए कौन से फूड्स स्किन को करते हैं टाइट

सही फर्नीचर को सेलेक्ट करें

छोटे कमरे में बड़ा फर्नीचर या जरूरत से ज्यादा फर्नीचर रखना भी ठीक नहीं. इसलिए कमरे के हिसाब से फर्नीचर सेलेक्ट करें, ताकि कमरा अच्छा दिखे. आप मार्केट से मल्टी फर्नीचर को भी खरीद सकते हैं. इससे स्टोरेज करना आसान हो जाएगा. 

बेकार सामान हटा दें

आप कमरे से बेकार सामान हटा दें, जिसकी जरूरत ना हो उसे फेंक दें और बाकी सामान को सही तरह से सेट करके रखें. सामान रखने के लिए आप दराजों, टोकरियों और शेल्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं.

खूबसूरती के लिए पौधे लगाएं

कमरे में ज्यादा सामान ना रखकर पौधे रख लें. इससे घर का लुक भी अच्छा लगेगा और हवा भी साफ होगी. प्लांट छोटे या बड़े दोनों रखे जा सकते हैं. लेकिन छोटे पौधे इस्तेमाल करना बेस्ट हो सकता है. बाकी जगह पर आप डेकोरेटिव मिरर भी लगा सकते हैं.  

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में बार-बार पड़ते हैं बीमार? मनीष आचार्य जी ने बताई ये चमत्कारी सब्जी, खाते ही छूमंतर हो जाएंगी सारी परेशानियां

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें