हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शिमला मिर्च काटने का सही तरीका क्या है? शेफ कुणाल कपूर से जानिए बीज निकालने का अद्भुत हैक

Shimla Mirch Katne Ka Tarika: कई लोग शिमला मिर्च इसलिए बनाना पसंद नहीं करते, क्योंकि उन्हें करना झंझट लगता है. ऐसे में आज हम आपको शेफ कुणाल का तरीका बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप परफेक्टली इसे काट सकते हैं.

विज्ञापन
शिमला मिर्च को कभी भी इसकी स्किन की तरफ से नहीं काटना चाहिए- Image Credit- Freepik

How to Cut Shimla Mirch: शिमला मिर्च जिसे अंग्रेजी में कैप्सिकम कहते हैं. इसे चीनी डिशेज में काफी इस्तेमाल किया जाता है. इसके स्वाद की वजह से ये खाने में भी एक अलग फ्लेवर जुड़ देता है. इसलिए लोग शिमला मिर्च को अलग-अलग तरीके से बनाना पसंद करते हैं. लेकिन, कुछ लोग शिमला मिर्च सिर्फ इसलिए नहीं बनाते क्योंकि उन्हें इसे काटना झंझट लगता है. किसी को इसके बीज पसंद नहीं होते, लेकिन शिमला मिर्च काटने का सही तरीका ना पता होने की वजह से उसे निकाल नहीं पाते. अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि हम आपको शेफ कुणाल कपूर के द्वारा बताए गए हैक साझा कर रहे हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- चलती ट्रेन में टिकट कैसे बुक करें? बहुत कम लोग जानते हैं ये ट्रिक्स, टीटीई के आने से पहले हो जाएगा टिकट कन्फर्म

शिमला मिर्च काटने का तरीका | How To Cut Shimla Mirch 

  • हमेशा मीडियम साइज की शिमला मिर्च का चुनाव करें, क्योंकि टेढ़ी-मेढ़ी शिमला मिर्च को काटने में परेशानी होती है. शिमला मिर्च को धोकर इस्तेमाल करें.
  • अब कटिंग बोर्ड पर शिमला मिर्च को रखें. फिर चाकू की मदद से उसके स्‍टेम को काटें. इस दौरान ध्यान रखना है कि शिमला मिर्च स्टेम वाली हो. 
  • अक्सर बिना स्‍टेम वाली शिमला मिर्च अंदर से सड़ी हुई निकल सकती है. अब शिमला मिर्च को कटिंग बोर्ड पर इस तरह रखना है कि उसके 4 बंप ऊपर की ओर नजर आएं.
  • ऐसा करने से बीज आसानी से बाहर निकल जाएंगे. फिर आप चाकू की मदद से चारों बंप से एक-एक स्लाइस को निकाल लें. 
  • ऐसा करने से शिमला मिर्च का बीज वाला भाग अपने आप ही अलग हो जाता है. अब आप काटी गईं शिमला मिर्च को मनचाहे आकार में काटें और इस्तेमाल करें.   

शिमला मिर्च काटने के डिफरेंट्स हैक्स 

मंचूरियन की ग्रेवी के लिए आपको शिमला मिर्च चौकोर काटनी है. नूडल्स के लिए शिमला मिर्च को लंबे आकार में काटें.सैंडविच के लिए शिमला मिर्च को बारीक काटें.

विज्ञापन

2 मिनट में काटने का तरीका 

शिमला मिर्च को काटने का दूसरा तरीका बहुत ही आसान है. आप बिना किसी परेशानी के सिर्फ 2 मिनट में शिमला मिर्च को काट सकते हैं. इसके लिए आपको ध्यान रखना है कि शिमला मिर्च को कभी भी इसकी स्किन की तरफ से नहीं काटना चाहिए, बल्कि हमेशा अंदर की तरफ से काटें. इस तरह वो जल्दी और आसानी से कट जाती हैं. 

इसे भी पढ़ें- Pankaj Tripathi चाय में अदरक नहीं इन चीजों को डालकर बनाते हैं स्पेशल Tea, सर्दियों में एक बार बना ली तो आ जाएगा मजा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola