Ticket Confirm Nahi None Par Kya Kare: घूमने का प्लान बनाने से पहले यह तय करना सबसे जरूरी है कि सफर कैसे करना है- फ्लाइट से, बस से या फिर ट्रेन से… क्योंकि हमें बजट के साथ-साथ टाइम और कंफर्ट भी देखना होता है. हालांकि, इस वक्त फ्लाइट के रेट काफी हाई हैं और बस से टाइम ज्यादा लगने की टेंशन रहती है. ऐसे में नए साल पर घूमने के लिए ज्यादातर लोग रेल के ही टिकट बुक (Railway Ticket Enquiry) करते हैं, लेकिन कई बार ट्रेन की टिकट बुक (Confirm Train Ticket) करने के बाद भी वेटिंग में दिखाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ टिप्स की मदद से वेटिंग टिकट के कंफर्म होने के चांस बढ़ाए जा सकते हैं. आप भी इन 5 टिप्स को अपनाकर अपना ट्रिप पक्का कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली के हैदराबाद हाउस में होगी पुतिन की स्पेशल मेजबानी, जानें क्या है इसका रोचक इतिहास?
नजदीकी स्टेशन बदलकर देखें
आप अपने डेस्टिनेश के आसपास स्टेशन को सेलेक्ट (Railway Station) करके देख सकते हैं. इससे टिकट कंफर्म होने के चांस ज्यादा बढ़ जाते हैं. कई बार हमारी पसंदीदा डेस्टिनेश पर और लोग भी जाने का प्लान कर रहे होते हैं. ऐसे में टिकट कंफर्म होने में टाइम लगता है.
Tatkal टिकट का वेट करें
आप तत्काल टिकट भी बुक (Tatkal Ticket Booking) कर सकते हैं. भले ही इसमें आपके पैसे ज्यादा लगें, लेकिन आपको सीट कंफर्म मिल सकती है. वहीं, अगर एक ट्रेन में तत्काल टिकट ना मिले, तो आप दूसरी ट्रेन में टिकट कंफर्म होने का इंतजार कर सकते हैं. ऐसा करने से रूट वही रहेगा, लेकिन आपकी ट्रेन बदल जाएगी.
IRCTC में विकल्प ऑप्शन चुनें
अगर आपकी टिकट वेटिंग या RAC है, तो आप विकल्प ऑप्शन (Vikalp Option in IRCTC) में अपना नाम डाल सकते हैं. इन ऑप्शन में वो लोग शामिल होते हैं जिनकी टिकट कंफर्म नहीं हो पाती और अगर किसी ट्रेन में सीट खाली होती है, तो सिस्टम ऑटो-मैटिकली उन्हें दूसरी ट्रेन या वैकल्पिक बस या ट्रेन में सीट दे दी जाती है.
कम लोकप्रिय ट्रेन चुनें
जरूरी नहीं हमेशा आप लोकप्रिय या अच्छी ट्रेन का ही चुनाव करें. आप कम लोकप्रिय ट्रेन को भी सेलेक्ट कर सकते हैं. आप उन ट्रेनों या समय को देखें जो ओवर-हैवी नहीं होते. ऐसा इसलिए क्योंकि भीड़-भाड़ वाले पीक सीजन में वेटिंग टिकट के कंफर्म होने के चांस कम होते हैं.
वेटिंग स्टेटस चेक
आप टिकट का वेटिंग स्टेटस चेक (Waiting Status Check Train) करते रहें, क्योंकि कुछ लोग अचानक अपनी टिकट कैंसिल भी कर देते हैं. इसके बाद इमरजेंसी कोटे से खाली सीटें रिलीज होती हैं और ये सीटें वेटिंग लिस्ट वालों को मिल जाती हैं. ऐसे में अगर आपका वेटिंग का नंबर छोटा है तो टिकट यकीनन कंफर्म हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें- True vs Fake Friends: दोस्ती सच्ची है या फिर दिखावा? नया साल आने से पहले इन 5 संकेतों से तुरंत करें मतलबी लोगों की पहचान
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
3 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
4 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
5 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
6 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
8 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
8 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
8 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
11 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines