Kale Baal Kaise Kare: सफेद बालों की समस्या बहुत आम है, लेकिन उम्र से पहले होना ठीक नहीं. अगर वक्त पर इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो बाल उतरना भी शुरू हो सकते हैं. हालांकि, बालों का उतरने की वजह गलत खानपान, नींद की कमी या बेकार हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना भी हो सकता है. बेकार प्रोडक्ट्स की वजह से ही बाल सफेद हो जाते हैं. ऐसे में जरूरी है बालों को केमिकल से बचाया जाए, क्योंकि केमिकल डाई से रूखापन बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि आप घर पर ही हेयर डाई बनाकर तैयार करें. आप पालक के पत्तों से एक बेहतरीन कलर बना सकते हैं, जिसे बनाने का तरीका हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- बालों को करना चाहते हैं मजबूत और घना? डॉक्टर ने कहा घर पर इस तरह बनाएं हेल्दी लड्डू मिलेंगे कई फायदे
पालक सफेद बालों को काला कैसे करता है?
- पालक में मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर उसे अंदर से काला करने का काम करते हैं.
- इसके पत्तों से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और बालों की अच्छी ग्रोथ होती है.
- स्कैल्प में तेल का संतुलन बनाए रखते हैं, जिससे बाल चमकदार और काले दिखते हैं.
नेचुरल हेयर कलर कैसे बनाएं?
- पालक के पत्तों का पेस्ट बना लें.
- पेस्ट बनाने के लिए पालक को अच्छी तरह से धोएं.
- मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें.
- इसमें 1 चम्मच नारियल का तेल डालें.
- आधा चुकंदर और हिना मेहंदी डालकर मिला लें.
- अच्छे रिजल्ट के लिए आंवला का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
कैसे करें इस्तेमाल?
- इसका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है.
- सबसे पहले बालों में कंघी करें और बीच की मांग निकाल लें.
- अब ब्रश की मदद से पेस्ट को बालों पर लगा लें.
- इसे लगभग 40 मिनट तक लगा रहने दें.
- बेहतर है कि आप 2 घंटे तक बालों पर लगाए रखें.
- सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो लें.
पालक से बने नेचुरल हेयर कलर लगाने के फायदे
- बालों को नेचुरली काला करना
- हेयर फॉल को रोकना
- स्कैल्प को पोषण देना
- बालों में नेचुरल शाइन करना
- बालों की ग्रोथ बढ़ाना
- मेलेनिन प्रोडक्शन बढ़ाना
इन बातों पर दें ध्यान
- बालों पर कलर लगाने के बाद साबुन का इस्तेमाल ना करें.
- इससे कलर साफ हो जाएगा और पालक लगाने का कोई फायदा नहीं होगा.
- अगर आपके बालों में तेल लगा है तो पहले इसे साफ कर लें.
इसे भी पढ़ें- बालों को करना चाहते हैं मजबूत और घना? डॉक्टर ने कहा घर पर इस तरह बनाएं हेल्दी लड्डू मिलेंगे कई फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
10 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
11 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
11 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
15 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
16 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
16 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
19 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines