Cleaning Hacks: सफेद कपड़े कभी आउट ऑफ स्टाइल नहीं होते हैं. यह रंग हमेशा ट्रेंड में बना रहता है और बेसिक आउटफिट्स से लेकर क्लासी लुक के लिए खूब पहना जाता है. लेकिन, सफेद कपड़ों (White Clothes) की सही देखरेख बेहद जरूरी होती है. सफेद कपड़ों को अगर सही तरह से ना धोया जाए, ना सुखाया जाए या सही तरह से ना रखा जाए तो ये कपड़े पीले पड़ जाते हैं. फैब्रिक सॉफ्टनर, डिओड्रेंट्स, ऑक्सीजिनेशन या गंदे पानी के कारण सफेद कपड़े अक्सर ही पीले पड़ने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए वो कौनसे घरेलू तरीके (Home Remedies) हैं जिससे पीले पड़े सफेद कपड़ों को साफ किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – तांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम, नवरात्रि पर चमकदार दिखेगा पिछले साल का बर्तन
पीले पड़े सफेद कपड़े कैसे होंगे साफ
पीले पड़ चुके सफेद कपड़ों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल किया जा सकता है. बाल्टी में पानी लें और उसमें बेकिंग सोडा डाल दें. अब बेकिंग सोडा वाले इस पानी में अपनी सफेद शर्ट, ड्रेस या जुराब जो भी हो डाल दें. बेकिंग सोडा पीले पड़े सफेद कपड़ों को फिर से चमकाने का काम करता है. आप चाहे तो बेकिंग सोडा को डिटर्जेंट डिस्पेंसर में डालकर मशीन में भी सफेद कपड़ों को साफ कर सकते हैं. बेकिंग सोडा से साफ कर लेने के बाद नॉर्मल डिटर्जेंट से कपड़े को धो लें.
विनेगर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं
पानी में विनेगर डालकर कपड़े धोए जाएं तो इससे कपड़ों पर लगे दाग-धब्बे हल्के होने लगते हैं. खासकर पीले पड़े सफेद कपड़ों को फिर से चमकाने के लिए विनेगर का इस्तेमाल किया जा सकता है. गर्म पानी में विनेगर डालें और फिर इसमें सफेद कपड़े डालकर कुछ देर भिगोकर रख दें. इसके बाद कपड़े को निकालें और साबुन पानी से अच्छे से धो लें.
बेकिंग सोडा के साथ नींबू भी असरदार
सफेद कपड़ों की सफाई के लिए बेकिंग सोडा और नींबू को एकसाथ मिलाकर पानी में डालें और इस पानी में सफेद कपड़ों को भिगोकर रखने के बाद सफाई करें. इससे कपड़े से पीलापन हटेगा और कपड़े में चमक आएगी सो अलग.
नींबू उबालकर धोना
नींबू को पानी में 3 से 4 मिनट तक उबालकर इस पानी को सफेद कपड़ों की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे सफेद कपड़ों से पीलापन हट जाता है और कपड़े चमकने लगते हैं.
सफेद कपड़ों को पीला होने से कैसे रोकें
- सफेद कपड़ों को धोते समय इस बात का खास ख्याल रखना जरूरी है कि इन्हें दूसरे गहरे रंग के कपड़ों के साथ ना धोया जाए.
- सफेद कपड़े धोते समय गर्म पानी का इस्तेमाल करें. गर्म पानी से सफेद कपड़ों के दाग-धब्बे हल्के पड़ने लगते हैं.
- अपने डिटर्जेंट में बेकिंग सोडा डालकर सफेद कपड़े धोएं. इससे सफेद कपड़ों की चमक बनी रहती है.
- अगर सफेद कपड़े पर कोई दाग (Stain)तांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम, नवरात्रि पर चमकदार दिखेगा पिछले साल का बर्तन लग जाए तो उसे तुरंत स्पॉट क्लीन करें जिससे दाग गहरा ना पड़े.
- परफ्यूम या डिओ को सीधा सफेद कपड़े पर ना छिड़कें और ज्यादा पास से छिड़कने के बजाय दूर से छिड़कें जिससे कपड़े पर परफ्यूम के दाग ना लग जाएं.
यह भी पढ़ें – घर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई, लगेगा जैसे खरीदकर लाएं हैं अभी-अभी
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
3 mins agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
2 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
3 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
6 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
20 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
22 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines