Tap Cleaning Hacks: हम जब बाथरूम या किचन के नल की सफाई करते हैं तो बाहर से तो उसे चमका देते हैं लेकिन अंदर से नल गंदा का गंदा ही रह जाता है. खासकर उसके अंदर की जाली (Tap Filter) गंदी हो जाती है जिस चलते उसमें से पानी रुक-रुककर आता है. ऐसा जाली के अंदर खारे पानी या धूल-मिट्टी की परत जमने से (Tap Filter) होता है. अब अंदर की जाली को निकालना भी आसान नहीं होता है. ऐसे में यहां आपके लिए इस जाली को साफ करने का ऐसा तरीका दिया जा रहा है जिसके लिए आप नल की जाली को निकाले बिना ही उसकी सफाई कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – पुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह फिर से करें इस्तेमाल, बनाएं घर की ये चीजें
नल की जाली निकाले बिना कैसे करें साफ
इस नुस्खे के लिए आपको सिरके (White Vinegar) की और स्प्रे बोतल की जरूरत होगी. बराबर मात्रा में पानी और सिरके को मिला लें. इस घोल को स्प्रे बोतल में भरें और नल के अंदरूनी हिस्से पर अच्छे से छिड़कें. इससे जाली में लगी गंदगी और जमाव पिघलकर निकलने लगेंगे. कुछ देर तक इस सिरके वाले पानी को नल के अंदर ही लगे रहने दें और उसके बाद नल को चलाएं. आपको पानी की धार में अंतर दिखने लगेगा.
पॉलीथिन का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
नल के अंदर की गंदगी को साफ करने के लिए आप एक पॉलीथिन में विनेगर और पानी को भरकर नल पर लपेट सकते हैं. इस पॉलीथिन को इस तरह लपेटें कि नल के अंदर तक इसमें जमा पानी और विनेगर जाए. इसे 20 से 25 मिनट नल पर लगाए रखने के बाद हटा लें. नल की गंदगी साफ होने लगेगी.
बेकिंग सोडा का पेस्ट भी आएगा काम
नल के अंदर बेकिंग सोडा (Baking Soda) का पेस्ट भी लगा सकते हैं. बेकिंग सोडा पेस्ट बनाने के लिए बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को नल के अंदर लगाकर कुछ देर रहने दें और फिर गीले कपड़े से साफ कर लें. इससे नल की जाली भी अच्छे से साफ हो जाती है.
नल की पूरी सफाई कैसे करें
- अगर नल पूरी तरह गंदा हो गया है और इसपर खारे पानी के दाग लग गए हैं तो आप नल पर आधे नींबू को काटकर घिस सकते हैं. इससे नल की अच्छी सफाई हो जाती है और नल पर जमी गंदगी और खारे पानी के दाग भी छूटने लगते हैं.
- कपड़े का एक टुकड़ा लें और उसे सिरके में डुबो लें. अब इस सिरके से भीगे कपड़े को नल पर लपेट लें. इससे नल पर जमा मिनरल बिल्डअप पिघलने लगेगा. कपड़े को हटाकर नल को साधारण तरह से घिसने पर ही नल साफ होने लगेगा और चमक जाएगा.
- इस बात का ध्यान रखें कि आप हफ्ते में 2 से 3 बार नॉर्मल साबुन पानी से नल की सफाई करें. इससे नल पर गंदगी नहीं जमती है और नल की अच्छी सफाई हो जाती है सो अलग.
यह भी पढ़ें- घर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में चमक जाएंगे Switch Boards, नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
6 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
8 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
12 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines