Cleaning Hacks: सफाई शुरू करने से पहले कुछ कामों को करना जरूरी है. इसलिए सबसे पहले अगर आपका डेस्कटॉप वाला कीबोर्ड है तो उसे पहले कंप्यूटर से डिस्कनेक्ट कर दीजिए. अगर आपका कीबोर्ड वायरलेस है तो उसे बंद कर दीजिए या बैटरी निकाल लीजिए. वहीं, अगर आप लैपटॉप के कीबोर्ड की सफाई कर रहे हैं तो पहले लैपटॉप को शट डाउन करके उसका चार्जर निकाल दीजिए. सफाई के दौरान अगर आप किसी लिक्विड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो डिवाइस को बंद रखना ही सबसे ज्यादा सुरक्षित है.
यह भी पढ़ें – टॉयलेट में सिरका डालने से क्या होता है? जानिए क्या सचमुच फायदेमंद है यह हैक या नहीं
पहले Keys के बीच फंसी सूखी गंदगी निकालें
सबसे पहले कीबोर्ड को हल्का सा झुका कर उसके बीच फंसी हल्की धूल-मिट्टी को झाड़ लीजिए. उसके बाद आप किसी सॉफ्ट ब्रश या फिर कीबोर्ड क्लीनिंग ब्रश की मदद से कीबोर्ड के बीच धीरे-धीरे सफाई कीजिए.
Keys की सतह और किनारों की सफाई करें
अब किसी माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करके उसे पानी की मदद से हल्का सा नम कर लीजिए. अगर आपके पास किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक क्लीनर है तो आप उसे कपड़े पर स्प्रे करके इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि आप उसे सीधे कीबोर्ड पर न डालें. हर कीस के ऊपर के साथ-साथ उसके किनारों को भी साथ में ही साफ करिए, क्योंकि यहां पर भी गंदगी जमा हो सकती है. ध्यान रहे कि आप लैपटॉप की कीस को बहुत ज्यादा रगड़कर साफ न करें.
चिपचिपी कीस के लिए क्या करें?
अगर आपकी कीस चिपचिपी है तो उसे साफ करने के लिए कीबोर्ड को खरोंचने की जगह किसी माइक्रोफाइबर कपड़े की मदद से कीबोर्ड को साफ करिए. कॉटन पैड को गीला करके उसका इस्तेमाल कीस के छोटे-छोटे किनारों और गैप्स की सफाई के लिए किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि आप उसे बहुत ज्यादा गीला न करें. अगर कीबोर्ड किसी लिक्विड की वजह से ही काम नहीं कर रहा है तो उसकी प्रोफेशनल सर्विसिंग जरूर करवाएं.
कीबोर्ड साफ करते समय ये 5 गलतियां न करें
- कीबोर्ड साफ करने के लिए उसमें सीधे पानी या सैनिटाइजर स्प्रे ना करें.
- कीस को साफ करने के लिए बहुत ज्यादा कपड़ा गीला करके ना इस्तेमाल करिए.
- कीस के बीच की गंदगी साफ करने के लिए किसी नुकीली चीज से कीबोर्ड को कुरेदने की गलती मत करिए.
- कीबोर्ड की सफाई के लिए घरेलू क्लीनिंग केमिकल्स का प्रयोग मत करिए.
- सफाई के तुरंत बाद डिवाइस को चालू मत करिए, पहले उसे पूरी तरह सूख जाने दीजिए.
यह भी पढ़ें – दीवार पर टेप का गोंद जम गया है तो पेंट खराब किए बिना हटाने के ये तरीके जान लें, डैमेज नहीं होगी Wall
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 hr agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
4 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
6 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
10 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines