Crockery Cleaning Tips: दिवाली के मौके पर सजावट के साथ-साथ कांच के बर्तनों की भी होती है खास तैयारी. ऐसे बहुत से लोग हैं जो त्योहारों पर मिठाई, ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) या ठंडा परोसने के लिए खासतौर पर कांच के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं. कांच की क्रॉकरी दिखने में जितनी खूबसूरत लगती है, उतनी ही जल्दी उस पर दाग-धब्बे भी दिखने लगते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी क्रॉकरी दिवाली पर एकदम चमकती हुई दिखे और हर मेहमान तारीफ करे, तो आइए जानते हैं आसान और असरदार क्रॉकरी क्लीनिंग ट्रिक्स, जिन्हें अपनाकर आप अपने कांच के बर्तनों को मिनटों में चमका सकते हैं, वो भी बिना ज्यादा मेहनत के.
क्रॉकरी क्लीनिंग टिप्स | Crockery Cleaning Tips
गरम पानी की स्टीम से करें कांच के बर्तनों को साफ
अगर आपको कांच के बर्तन रखने का काफी शौक है और आप इस दिवाली अपनी क्रॉकरी निकालकर उसमें सब कुछ सुंदर तरीके से परोसना चाहती हैं, तो आप इस आसान सी ट्रिक को अपना सकती हैं. इसके लिए सबसे पहले सभी कांच की क्रॉकरी को निकालकर रख लें. इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी को गैस पर चढ़ाएं और उबालें. जब उसमें से स्टीम निकलने लगे, तो एक-एक क्रॉकरी को लेकर गरम पानी की स्टीम दिखाएं. जैसे ही स्टीम पूरी तरह से बर्तन पर लग जाए, बर्तन को साइड में रखकर साफ सूती कपड़े से पोंछ दें. आप चाहें तो गरम पानी में थोड़ा नमक भी मिला सकती हैं, जिससे क्रॉकरी में और भी अच्छी शाइन (Shine) आ जाएगी.
ये भी पढे़ं- घर में इस तरह बनाएं Cleaning Liquid, दिवाली पर चमक जाएगा आपका आशियाना
नींबू और बेकिंग सोडा से हटाएं दाग और पाएं जबरदस्त चमक
अगर आपकी कांच की क्रॉकरी पर पुराने दाग (Stains) जम चुके हैं या ग्लास की ट्रांसपेरेंसी कम हो गई है, तो आप नींबू और बेकिंग सोडा (Lemon and Baking Soda) का उपयोग कर सकती हैं. इसके लिए एक नींबू का रस निकालकर उसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. यह मिश्रण हल्का झाग देगा. अब इसे किसी स्पंज या साफ कपड़े पर लगाकर बर्तन पर हल्के हाथों से रगड़ें. इस उपाय से जिद्दी दाग हट जाते हैं और कांच पर एक नेचुरल शाइन आ जाती है. इसके बाद बर्तन को गुनगुने पानी से धो लें और सूती कपड़े से पोंछ दें.
ये भी पढे़ं- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर आज इस तरह सेट करें मेकअप, घंटों तक नहीं होगा टस से मस
संबंधित खबरें
बिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
5 mins agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
2 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
2 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
3 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
4 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
7 hrs agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
8 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
8 hrs agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
10 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines