Cleaning Hacks: क्या आपको भी ड्राई क्लीन के पैसे देना खलता है? अपने महंगे कपड़ों को लोग साफ करवाने के लिए बाजार में ड्राई क्लीन के लिए देते हैं, जिसका काफी ज्यादा खर्चा हो जाता है. लेकिन क्या हर बार महंगे कपड़ों को ड्राई क्लीन करवाना जरूरी है? कई बार शादी-पार्टी वाले कपड़ों पर हल्की-सी गंदगी होती है और कुछ पसीने के निशान की वजह से उनसे बदबू आती है, लेकिन इसे सही करने के लिए हर बार ड्राई क्लीन (Dry Clean) की जरूरत नहीं होती है. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने घर पर ही महंगे ड्राई क्लीन वाले कपड़े साफ कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – ऑफिस या कॉलेज में पीरियड्स का दाग लग जाए तो क्या करें? बैग में रखी यह चीज आएगी काम
घर में कैसे साफ होंगे महंगे कपड़े
सबसे पहले इस बात का पता लगाएं कि क्या वाकई आपके कपड़ों को ड्राई क्लीन की जरूरत है भी या नहीं. इसे जानने के लिए सबसे पहले कपड़े के अंदर लगे लेबल को देखकर उसके वॉशिंग इंस्ट्रक्शंस पढ़िए. अगर आपको कपड़े पर बस हल्के पसीने और बदबू का असर दिख रहा है, तो कपड़े को ड्राई क्लीन करवाने की जरूरत नहीं है.
पूरे कपड़े को ना भिगोएं
अगर आपके कपड़े में कोई दाग लग गया है, तो पूरे कपड़े को पानी में धोने के बजाय पानी सिर्फ उस हिस्से को डालें जहां पर दाग लगा है. अगर आपके कपड़े हल्के, मुलायम और सफेद रंग के हैं, तो उसके दाग को साफ करने के लिए उसे हल्का गीला करके रगड़ने की बजाय उसे दबाकर साफ करें. इससे आपके कपड़े का दाग फैलेगा नहीं. अगर आपके कपड़े गहरे रंग के हैं तो दाग को साफ करने से पहले अंदर से उसे साफ करके देखें ताकि पता चल सके कि कहीं कपड़ा रंग तो नहीं छोड़ रहा.
पसीने की गंध के लिए कपड़े को धोना ही जरूरी नहीं
अगर आपकी समस्या दाग नहीं बल्कि कपड़े से आने वाली बुरी गंध है तो कपड़े को तुरंत धोने के बजाय उसे उल्टा करके हवा वाली जगह पर फैला दीजिए. कपड़े को सीधे धूप में मत रखिएगा, वरना उसका रंग भी उड़ सकता है.
कॉलर और कफ पर सबसे पहले ध्यान दें
पूरे कपड़ों के बजाय कॉलर और कफ वाला हिस्सा जल्दी गंदा हो जाता है, इसलिए खासतौर पर इन्हीं हिस्सों पर विशेष ध्यान दीजिए. बस इन हिस्सों की हल्की सफाई करने से पूरे कपड़े को बार-बार धोने का झंझट कम हो सकता है.
दाग पर तुरंत गर्म पानी डालना सही नहीं
अगर आपके कपड़े पर दाग दूध, दही या ऐसे ही कुछ अन्य पदार्थ गिरने से लगा है, तो उस पर गर्म पानी से सफाई करने से बचें वरना ऐसा करने से दाग और भी ज्यादा जम सकता है. महंगे कपड़ों को घर पर धोते वक्त सामान्य पानी का ही इस्तेमाल करिए.
घर पर सफाई के बाद असली गलती यहां होती है
घर पर महंगे कपड़े साफ करने के बाद अधिकतर लोग ये गलती करते हैं कि वो कपड़ों को सुखाने के लिए निचोड़कर, मरोड़कर या तेज धूप में डालकर उनका एक्स्ट्रा पानी हटाते हैं जिसकी वजह से कपड़ों का शेप और रंग खराब हो जाता है. अगर आपके कपड़े काफी भारी हैं, तो उन्हें गलत तरीके से टांगने पर भी उनका आकार बिगड़ जाता है. इसलिए साफ किए गए कपड़ों को आराम से वक्त लेकर हवा वाली जगह पर सूखने दें और उन्हें हैंगर में करीने से लगाकर सुखाने के लिए टांगें.
यह भी पढ़ें – नवरात्रि से पहले इस तरह करें तांबे के लोटे की सफाई, इस चीज से नए जैसे चमकते हैं कॉपर के बर्तन
संबंधित खबरें
स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
13 hrs agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
14 hrs agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
17 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
21 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
1 day agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 day agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines