Orange Peel or Kali Kadai: कड़ाही में खाना पकाना अच्छा माना जाता है. शेफ अक्सर कड़ाही में सब्जियों को बनाने की सलाह देते हैं. कहा जाता है इसमें सब्जी बनाने के पोषक तत्व दोगुना बढ़ जाते हैं, खासतौर पर आयरन. कड़ाही में बनने वाली हर डिश आयरन युक्त होती है. इसलिए ज्यादातर लोग सब्जी बनाने के लिए लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, इसमें खाना बनाते वक्त परेशानी भी होती है. खाना चिपकता है और कई बार ध्यान ना देने पर जल भी जाता है. कड़ाही कई बार इतनी जल जाती है कि इसे साफ करना मुश्किल हो जाता है. साबुन इस्तेमाल करने के बाद भी चिकनाहट नहीं जाती और मेहनत भी दोगुना लगती है. ऐसे में अगर आप चाहें तो हमारा बताया हैक अपनाकर अपना काम आसान बना सकते हैं. इसमें आपको संतरे के छिलके का इस्तेमाल करना होगा, लेकिन कैसे आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- रिश्ता खत्म करने से पहले पार्टनर देगा आपको ये 5 संकेत, अलविदा कहने से पहले करें पहचान… वरना आंसू के बिना कुछ नहीं मिलेगा
कड़ाही साफ करने के लिए संतरे का छिलका | Orange Peel or Kali Kadai Cleaning Tips
छिलके सुखाकर इस्तेमाल करें- इस मौसम में संतरे बहुत ही ज्यादा खाए जाते हैं. आप इसे फेंकने के बजाय कड़ाही साफ करने के लिए इस्तेमाल करें. इसके लिए छिलके को सुखाने के लिए धूप में रख दें और पाउडर बनाकर इस्तेमाल करें.
छिलका इस्तेमाल करें- आप संतरे का पूरा छिलका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए संतरे का पूरा छिलका उतारकर कड़ाही पर रगड़ना शुरू करें. इससे कालापन हट जाएगा और कड़ाही तुरंत साफ होगी. हालांकि, इसके साथ आपको साबुत का भी इस्तेमाल करना होगा.
नमक और संतरे के छिलके- नमक के साथ संतरे के छिलके मिलाकर इस्तेमाल किया जाए तो आपका काम बहुत ही आसान हो सकता है. नमक में मौजूद क्रिस्टल चिकनाई को साफ करते हैं.
छिलके का साबुन- संतरे का लिक्विड बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है. आपको बस डिटर्जेंट चाहिए होगा और इसे सूखे हुए संतरे के छिलके के साथ मिलाना होगा.
कड़ाही को साफ करने का तरीका
सबसे पहले कड़ाही को गर्म करें, ताकि जला हुआ खाना मुलायम हो जाए.इसके बाद चम्मच की मदद से कड़ाही से जला हुआ हिस्सा साफ करें.फिर छिलके से कड़ाही का कालापन हटाए और साबुन डालकर चिकनाई साफ करें.बस हो गया आपका काम, अगर आप चाहें तो कड़ाही को भिगोकर भी रख सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में मेथी की मुठिया का उठाएं लुत्फ, घर पर ही इस रेसिपी से मिलेगा महाराष्ट्रीयन स्वाद
संबंधित खबरें
दिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 hr agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
2 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
3 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
5 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
21 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
21 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
22 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
23 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines