काली पड़ चुकी कड़ाही को तुरंत साफ करेगा ये छिलका, फेंकने के बजाय हमारे बताए गए टिप्स करें फॉलो

Burnt Kadai Cleaning Tips: खाने बनाते वक्त अक्सर कड़ाही जल जाती है और कई बार इसे साफ करना मुश्किल हो जाता है. लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि हम आपको संतरे के छिलके से कालापन साफ करने का तरीका बता रहे हैं. बस आपको हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

Burnt Kadai Cleaning Tips

कड़ाही साफ करने का सबसे आसान तरीका- Image Credit- Freepik

Orange Peel or Kali Kadai: कड़ाही में खाना पकाना अच्छा माना जाता है. शेफ अक्सर कड़ाही में सब्जियों को बनाने की सलाह देते हैं. कहा जाता है इसमें सब्जी बनाने के पोषक तत्व दोगुना बढ़ जाते हैं, खासतौर पर आयरन. कड़ाही में बनने वाली हर डिश आयरन युक्त होती है. इसलिए ज्यादातर लोग सब्जी बनाने के लिए लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, इसमें खाना बनाते वक्त परेशानी भी होती है. खाना चिपकता है और कई बार ध्यान ना देने पर जल भी जाता है. कड़ाही कई बार इतनी जल जाती है कि इसे साफ करना मुश्किल हो जाता है. साबुन इस्तेमाल करने के बाद भी चिकनाहट नहीं जाती और मेहनत भी दोगुना लगती है. ऐसे में अगर आप चाहें तो हमारा बताया हैक अपनाकर अपना काम आसान बना सकते हैं. इसमें आपको संतरे के छिलके का इस्तेमाल करना होगा, लेकिन कैसे आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाही साफ करने के लिए संतरे का छिलका | Orange Peel or Kali Kadai Cleaning Tips 

छिलके सुखाकर इस्तेमाल करें- इस मौसम में संतरे बहुत ही ज्यादा खाए जाते हैं. आप इसे फेंकने के बजाय कड़ाही साफ करने के लिए इस्तेमाल करें. इसके लिए छिलके को सुखाने के लिए धूप में रख दें और पाउडर बनाकर इस्तेमाल करें. 
छिलका इस्तेमाल करें- आप संतरे का पूरा छिलका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए संतरे का पूरा छिलका उतारकर कड़ाही पर रगड़ना शुरू करें. इससे कालापन हट जाएगा और कड़ाही तुरंत साफ होगी. हालांकि, इसके साथ आपको साबुत का भी इस्तेमाल करना होगा. 
नमक और संतरे के छिलके- नमक के साथ संतरे के छिलके मिलाकर इस्तेमाल किया जाए तो आपका काम बहुत ही आसान हो सकता है. नमक में मौजूद क्रिस्टल चिकनाई को साफ करते हैं.  
छिलके का साबुन- संतरे का लिक्विड बनाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है. आपको बस डिटर्जेंट चाहिए होगा और इसे सूखे हुए संतरे के छिलके के साथ मिलाना होगा.  

कड़ाही को साफ करने का तरीका

सबसे पहले कड़ाही को गर्म करें, ताकि जला हुआ खाना मुलायम हो जाए.इसके बाद चम्मच की मदद से कड़ाही से जला हुआ हिस्सा साफ करें.फिर छिलके से कड़ाही का कालापन हटाए और साबुन डालकर चिकनाई साफ करें.बस हो गया आपका काम, अगर आप चाहें तो कड़ाही को भिगोकर भी रख सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ