सरसों का तेल भारतीय किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. इससे खाने का स्वाद और ब्यूटी में चार चांद लगाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. इसलिए मार्केट में यह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आपको क्वालिटी देखनी होगी क्योंकि कई वैरायटी मार्केट में मौजूद हैं. इनमें से तेल की कुछ क्वालिटी काफी खराब है, क्योंकि इसमें मिलावट की जा रही है. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि सरसों का तेल असली है या उसमें किसी दूसरे तेल की मिलावट की गई है? इसका पता कैसे लगाया जा सकता है और आपको किन चीजों पर ध्यान देना चाहिए. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप सरसों में तेल की मिलावट कैसे कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- जंक फूड पर महाराष्ट्र सख्त! सरकारी ऑफिस की कैंटीन, मीटिंग और इवेंट्स में अब मिलेगा हेल्दी खाना, सरकार ने ऑप्शन भी सुझाए
तेल का रंग कैसा होना चाहिए?
शुद्ध यानी असली सरसों के तेल का रंग आमतौर पर पीले से गहरे पीले रंग का हो सकता है. इसमें तेज स्मेल हो सकती है और आंखों में तीखापन लगता है. अगर तेल का रंग, स्मेल या पकाने पर इसकी क्वालिटी काफी अलग लगे तो ध्यान देने की जरूरत है. हालांकि, सिर्फ रंग देखकर तेल को नकली या असली बताना सही नहीं है, क्योंकि अलग-अलग किस्म और बनाने का तरीका अलग होता है.
खरीदते वक्त क्या देखना चाहिए?
तेल खरीदते वक्त सिर्फ कीमत या ब्रांड देखकर फैसला न करें. बोतल या पैकेट पर FSSAI लाइसेंस नंबर, सामग्री, पैकिंग, बैच नंबर और एक्सपायरी या बेस्ट-बिफोर डेट जरूर देखें. साथ ही, अगर कोई सरसों का तेल बाजार में मिलने वाली कीमत के मुकाबले कम कीमत पर मिल रहा है तो इसे बिल्कुल न खरीदें.
घर पर कैसे किया जा सकता है चेक?
घर पर चेक करने के लिए आपको फ्रिज में एक कटोरी सरसों का तेल रखना है. कुछ देर रखने के बाद चेक करें कि यह जम रहा है या नहीं. अगर तेल जम गया या जमने लगा तो इसका मतलब है कि यह असली है और अगर तेल नहीं जमा तो यकीनन इसमें मिलावट की गई है.
दूसरा टेस्ट यह है कि आपको एक लैप टेस्ट शीशी में सरसों का तेल निकालना है. इसके बाद नाइट्रिक एसिड को तेल की शीशी में डालें और फिर अच्छी तरह से मिक्स करें.
मिलावट से बचने के लिए क्या करें?
सरसों का तेल खरीदते समय हमेशा सीलबंद पैक और भरोसेमंद ब्रांड का ही सेलेक्ट करें. लेबल पर दी गई जानकारी ध्यान से पढ़ें और खुले या पैक में मिलने वाले तेल से बचें. अगर तेल का रंग, स्मेल या स्वाद अचानक नॉर्मल से अलग लगे तो उसका इस्तेमाल रोक देना बेहतर है.
इसे भी पढ़ें- कैसे पता चलेगा अंडा ताजा है या नहीं? FSSAI ने सुझाया आसान तरीका, एक गिलास पानी से करें टेस्ट
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 hr agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
4 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
5 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
5 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
7 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
9 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
9 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
11 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines