New Year 2025 Party Tips: नया साल मतलब बीते हुए वक्त से कुछ सीखकर आगे बढ़ना और जिंदगी में नए सपनों की शुरुआत करना. इसलिए हर कोई चाहता है कि इस खास दिन का बहुत ही अच्छे तरीके से स्वागत किया जाए और कहीं बाहर जाकर जश्न यादगार बनाया जाए, लेकिन इस वक्त दिल्ली की हवा थोड़ी खराब है. ऐसे में बच्चों या घर के बुजुर्गों को बाहर लेकर जाना ठीक नहीं है. इसलिए बेहतर होगा कि आप बिना पार्टी के घर पर न्यू ईयर सेलिब्रेट करें. इस दिन को खास बनाने के कई तरीके हैं, जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं. आप इन टिप्स की मदद से अपने पूरे परिवार के साथ घर बैठे नए साल का स्वागत कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Orange Peel For Plants: संतरे के छिलके से बनाएं ऑर्गेनिक खाद, बगीचा रहेगा एकदम हरा-भरा
घर पर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के आइडियाज | New Year Celebration Ideas at Home
फिल्म नाइट करें प्लान- आप फैमिली या दोस्तों के साथ घर पर रहकर फिल्म देखने का प्लान कर सकते हैं. कोई ऐसी फिल्म जो पुरानी हो और परिवार के हिसाब से अच्छी हो. वरना आप कोई नई फिल्म को भी सेलेक्ट कर सकते हैं.
डिनर प्लान करें- आप घर पर ही अपने खास लोगों को डिनर पर बुलाकर नए साल का स्वागत कर सकते हैं. डिनर के मौके पर आप अच्छी-अच्छी डिशेज बनाकर पूरे परिवार के साथ बैठकर खाएं और ढेर सारी बातें करें.
संगीत नाइट रखें- नया साल पर आप सुकून से एक साथ बैठकर संगीत नाइट इंजॉय कर सकते हैं. इसमें यकीनन आपको बहुत ही मजा आएगा. आप संगीत की लिस्ट में पुराने गाने को शामिल करें और जीतने वालों के लिए प्राइस भी रखें.
बोनफायर- ठंड में बोनफायर करना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आप छत पर सेटअप करके बोनफायर की तैयारी कर सकते हैं. इससे ठंड से भी बचे रहेंगे और नए साल का स्वागत भी अच्छी तरह कर पाएंगे. आप बोनफायर के दौरान फूड्स को भी एंजॉय कर सकते हैं.
घर को सजाएं- बाहर जाने से अच्छा है कि आप घर पर ही माहौल सेट कर दें. इससे ना सिर्फ बच्चों को अच्छा लगेगा, बल्कि वो बाहर जाने की जिद भी नहीं करेंगे. घर को सजाने के लिए लाइट्स और अच्छे पर्दे घर में लगाएं.
इसे भी पढ़ें- Christmas 2025: क्रिसमस पार्टी में तैयार होने के लिए इन सेलेब्स के लुक्स से आप भी ले सकती हैं आइडिया, स्टाइलिश दिखेंगी आप
संबंधित खबरें
लौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
1 hr agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
15 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
17 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
17 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
20 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
21 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
23 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 day agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines