How To Build Good Relationships With Seniors: ऑफिस में बॉस के साथ मजबूत रिलेशन होना बहुत जरूरी है। ये आपके अच्छे बिहेवियर को दिखाते हैं। प्रोफेशनल रिलेशन की बात करें तो अक्सर ऐसा होता है कि दो अलग-अलग जनरेशन के लोग आपस में तालमेल नहीं बैठा पाते हैं और उनके बीच गलतफहमी और उलझन बनी रहती है। नए लीडर्स को लगता है कि सीनियर उनकी तरक्की के रास्ते में रुकावट खड़ी करते हैं।
वहीं, सीनियर को लगता है कि नई पीढ़ी के युवा उनकी मौजूदगी को नकारते हैं। दरअसल, दोनों को एक-दूसरे के बीच के अंतर को एक्सेप्ट करना होगा, एक-दूसरे की जरूरतों को समझ कर आपस में फ्रेंडली व्यवहार करना होगा। अगर इन सारी बातों का ख्याल नहीं रखते हैं, तो इस कारण लोगों के बीच भरोसा भी कम होता है और धीरे धीरे आप अपने सीनियर से कटने लगते हैं। इसका असर करियर पर भी पड़ता है। इसलिए ऑफिस में अपने सीनियर्स के साथ बेहतर और अच्छे रिलेशन कैसे बना सकते हैं, आइए जान लेते हैं..
पहले अपने आप को अच्छी तरह परखें
अपने सीनियर लीडर से रिश्ता कायम करने में आपको काफी मेहनत करनी पड़ रही है, तो हो सकता है आपने उनके बारे में गलत धारणा बना ली है। हो सकता है वो गलत न हों, लेकिन आप उनकी सही बातों को भी गलत समझने लगते हैं। आप उन्हें केवल इसलिए नापसंद करते हैं कि वो आपसे काफी अलग हों, लेकिन जो बातें उन्हें आपसे बिल्कुल अलग बनाती हैं वही बातें उनका स्टेटस बनाती हैं। इसलिए बेहतर है पहले अपने आप को अच्छी तरह से परख लें।
कभी किसी से मदद लेने से नहीं हिचकना
नए लीडर्स को लगता है कि सीनियर का विश्वास हासिल करने का सबसे बेस्ट तरीका है उन्हें अपना आत्मविश्वास दिखाना, लेकिन असल में आप खुद को फ्लेक्सिबल दिखाकर ही अपनी मैच्योरिटी साबित करते हैं। इस बात को स्वीकार कर लें कि आप सब चीजें नहीं जानते हैं। आपके अंदर कुछ कमियां हैं तो सुधार के लिए मदद मांगने से कभी भी शर्माना नहीं चाहिए।
इंसानियत को अपने रिश्ते का आधार बनाएं
आज के समय में बहुत ज्यादा सम्मान की उम्मीद रखना भी गलत है। नए लीडर्स को हर छोटी-बड़ी बात को अपने सम्मान से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। इससे आपकी इमेज खराब होती है। ऐसा करने से आपके रिश्ते में अकड़ और फॉर्मेलिटी बढ़ती है। रिलेशन बेहतर करने के लिए उनके बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करें। इंसानियत के आधार पर ही रिश्ते मजबूत किए जा सकते हैं। इससे अच्छी बात आपके लिए नहीं हो सकती है।
अपनी बात को रखना सीखें
अगर आप किसी एक लीडर को ज्यादा पसंद करते हैं और उनके साथ अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं तो उन्हें ये बात बताने से हिचकिचाएं नहीं बल्कि खुलकर बात करें। हो सकता है आपको उनसे बार-बार किसी काम के लिए कहना पड़े। तो पूरे आदर और सम्मान के साथ अपनी मांग उनके सामने रखें और उन्हें यह बताएं कि आपके लिए ऐसा करना क्यों जरूरी है।
बॉडी लैंग्वेज
बॉडी लैंग्वेज प्रोफेशनल लाइफ में सबसे इंपोर्टेंट है। सीनियर्स के सामने आप कैसे पेश आते हैं, मीटिंग के दौरान कैसे आप उठते-बैठते हैं। एक पॉजिटिव बॉडी लैंग्वेज होना बहुत जरूरी है। इसलिए कोशिश करें कि इस चीज का खास ख्याल रखें।
ये भी पढ़ें- बारिश में न पहनें कॉन्टैक्ट लेंस! हो सकता है इंफेक्शन का खतरा, बरतें ये सावधानियां
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
4 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
8 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
9 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
12 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
14 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines