Capsule Wardrobe: रोज ऑफिस जाने वाले लोग अक्सर ये सोचते रह जाते हैं कि वो क्या पहनें. रोज-रोज वही कपड़े रिपीट कर के लोग बोर हो जाते हैं. बजट के कारण हर दिन नए कपड़े भी नहीं लिए जा सकते. ऐसे में काम आता है कैप्सूल वॉर्डरोब का स्मार्ट फॉर्मूला. इसमें कम कपड़ो में ही ज्यादा से ज्यादा आउटफिट बनाने की कोशिश की जाती है. अगर आप भी रोज सुबह ऑफिस क्या पहन कर जाएं इस सवाल से परेशान रहते हैं तो पहले जानिए की कैप्सूल वॉर्डरोब क्या है और इसे बनाने के लिए किन कपड़ों की जरूरत पड़ती है.
यह भी पढ़ें – Janmashtami Makeup: जन्माष्टमी पर राधा रानी की तरह इस तरह हों तैयार, जानिए कैसे करते हैं ड्रीमी मेकअप
कैप्सूल वॉर्डरोब क्या है
कैप्सूल वॉर्डरोब एक ऐसा कॉन्सेप्ट है जिसमें कम लेकिन इस्तेमाल होने वाले कपड़े लेने और रखने पर फोकस किया जाता है. उन कम कपड़ो से ही ज्यादा आउटफिट बनाए जाते हैं. कपड़ों को मिक्स एंड मैच करके पहनने के कॉनसेप्ट पर भी बहुत ध्यान दिया जाता है. इसके साथ ही न्यूट्रल कलर्स को अपनी वॉर्डरोब में ज्यादा शामिल किया जाता है. आइए जानते हैं कुछ कैप्सूल वॉर्डरोब कपड़ों के बारे में जिन्हें अपनी वॉर्डरोब में ऐड करके आप नए-नए आउटफिट बना सकते हैं.
- सफेद शर्ट (White Shirt) – यह हर किसी के ऑफिस वॉर्डरोब में सबसे बेसिक कपड़ो मे से एक है. इसे अलग-अलग कपड़े जैसे ट्राउजर, जींस, स्कर्ट या ब्लेजर के साथ पेयर कर सकते हैं. हर जगह के ऑफिस कोड में सफेद शर्ट फिट बैठती है. ये लेयरिंग के लिए भी काफी अच्छा विकल्प है.
- ब्लैक ट्राउजर (Black Trousers) – एक अच्छी फिटिंग वाला ब्लैक ट्राउजर हर किसी की वॉर्डरोब में होना ही चाहिए. इसके साथ आप किसी भी रंग का टॅाप पहन सकते हैं. ऑफिस के साथ-साथ आप इसे स्पेसल मीटिंग में भी पहन सकते है, ये काफी फॅार्मल और क्लीन लुक देता है.
- न्यूट्रल ब्लेजर (Black/Beige/Navy Blazer) – अगर आप किसी भी सिंपल आउटफिट को प्रोफेशनल लुक देना चाहते है तो अपनी वॉर्डरोब में ब्लेजर जरूर ऐड करें. किसी भी खास मीटिंग के लिए ब्लेजर एक काफी अच्छा विकल्प है. न्यूट्रल ब्लेजर को आप लेयरिंग में भी इस्तेमाल कर सकते है.
- सॅालिड टी-शर्ट या टॅाप (Solid Tshirt/Top) – बिना किसी भी बड़े प्रिंट वाले सॅालिड टॅाप किसी भी आउटफिट के साथ मिक्स एंड मैच करके पहने जा सकते हैं और इससे नए-नए लुक क्रिएट किए जा सकते हैं. सफेद, काले और गहरे नीले कलर के टॅाप हर किसी की वॉर्डरोब में होने चाहिए.
- स्ट्रेट-फिट जींस (Straight Fit Jeans) – अगर आप ऑफिस में फॅार्मल कपड़े पहन कर थक चुके हैं और कुछ स्मार्ट या कैजुअल लुक चाहते हैं तो स्ट्रेट-फिट जींस अच्छा विकल्प है. इसे आप टॅाप, कुर्ती, शर्ट और टी-शर्ट के साथ पेयर कर सकते हैं.
- सॅालिड कुर्ती (Solid kurti) – अगर आपको ऑफिस में इंडियन लुक चाहिए तो सॅालिड कुर्ती से अच्छा कोई विकल्प नहीं है. इसे आप पलाजो, स्ट्रेट पैंट, या लेगिंग्स के साथ स्टाइल कर सकते हैं.
Capsule Wardrobe बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान
कैप्सूल वॉर्डरोब का मतलब सिर्फ कपड़े कम करना ही नहीं है, जरूरी यह है कि कम कपड़े लें लेकिन उनका फैब्रिक, रंग, डिजाइन और फिट अच्छा हो. कोशिश करें कि न्यूट्रल रंग को ज्यादा से ज्यादा ऐड करें क्योंकि इनको हर किसी आउटफिट के साथ पेयर किया जा सकता है. ट्रैंडी कपड़ों से ज्यादा उन कपड़ों को चुनें जो बेसिक हों, जिनका फैशन कभी आउट न हो.
किन लोगों के लिए Capsule Wardrobe है फायदेमंद
ये उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है जिनकी लाइफस्टाइल बहुत वयस्त है. ऑफिस और कॉलेज जाने वालों के लिए जिनका सुबह का सबसे पहला सवाल यही होता है कि आज क्या पहनें, उनके लिए ये अच्छा विकल्प है. जो लोग ट्रैवल करने का काफी शौक रखते हैं वो भी इसे चुन सकते हैं. अगर आप कम बजट में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तब भी आप कैप्सूल वॉर्डरोब को अपना सकते हैं.
यह भी पढ़ें – Janmashtami Makeup: जन्माष्टमी पर राधा रानी की तरह इस तरह हों तैयार, जानिए कैसे करते हैं ड्रीमी मेकअप
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
5 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
9 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
10 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
13 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
15 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines