---विज्ञापन---

रोज ऑफिस के लिए नए कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं! जानिए Capsule Wardrobe का स्मार्ट फॉर्मूला

Capsule Wardrobe एक ऐसा स्मार्ट फैशन कॉन्सेप्ट है जिसमें कम कपड़ों से कई स्टाइलिश आउटफिट तैयार किए जा सकते हैं. जानिए कैप्सूल वॉर्डरोब क्या है, इसमें कौन-से बेसिक कपड़े होने चाहिए और कैसे कम बजट में प्रोफेशनल व स्टाइलिश ऑफिस लुक बनाया जा सकता है.

---विज्ञापन---

Capsule Wardrobe: रोज ऑफिस जाने वाले लोग अक्सर ये सोचते रह जाते हैं कि वो क्या पहनें. रोज-रोज वही कपड़े रिपीट कर के लोग बोर हो जाते हैं. बजट के कारण हर दिन नए कपड़े भी नहीं लिए जा सकते. ऐसे में काम आता है कैप्सूल वॉर्डरोब का स्मार्ट फॉर्मूला. इसमें कम कपड़ो में ही ज्यादा से ज्यादा आउटफिट बनाने की कोशिश की जाती है. अगर आप भी रोज सुबह ऑफिस क्या पहन कर जाएं इस सवाल से परेशान रहते हैं तो पहले जानिए की कैप्सूल वॉर्डरोब क्या है और इसे बनाने के लिए किन कपड़ों की जरूरत पड़ती है.

यह भी पढ़ें – Janmashtami Makeup: जन्माष्टमी पर राधा रानी की तरह इस तरह हों तैयार, जानिए कैसे करते हैं ड्रीमी मेकअप

---विज्ञापन---

कैप्सूल वॉर्डरोब क्या है

कैप्सूल वॉर्डरोब एक ऐसा कॉन्सेप्ट है जिसमें कम लेकिन इस्तेमाल होने वाले कपड़े लेने और रखने पर फोकस किया जाता है. उन कम कपड़ो से ही ज्यादा आउटफिट बनाए जाते हैं. कपड़ों को मिक्स एंड मैच करके पहनने के कॉनसेप्ट पर भी बहुत ध्यान दिया जाता है. इसके साथ ही न्यूट्रल कलर्स को अपनी वॉर्डरोब में ज्यादा शामिल किया जाता है. आइए जानते हैं कुछ कैप्सूल वॉर्डरोब कपड़ों के बारे में जिन्हें अपनी वॉर्डरोब में ऐड करके आप नए-नए आउटफिट बना सकते हैं.

  1. सफेद शर्ट (White Shirt) – यह हर किसी के ऑफिस वॉर्डरोब में सबसे बेसिक कपड़ो मे से एक है. इसे अलग-अलग कपड़े जैसे ट्राउजर, जींस, स्कर्ट या ब्लेजर के साथ पेयर कर सकते हैं. हर जगह के ऑफिस कोड में सफेद शर्ट फिट बैठती है. ये लेयरिंग के लिए भी काफी अच्छा विकल्प है.
  2. ब्लैक ट्राउजर (Black Trousers) – एक अच्छी फिटिंग वाला ब्लैक ट्राउजर हर किसी की वॉर्डरोब में होना ही चाहिए. इसके साथ आप किसी भी रंग का टॅाप पहन सकते हैं. ऑफिस के साथ-साथ आप इसे स्पेसल मीटिंग में भी पहन सकते है, ये काफी फॅार्मल और क्लीन लुक देता है.
  3. न्यूट्रल ब्लेजर (Black/Beige/Navy Blazer) – अगर आप किसी भी सिंपल आउटफिट को प्रोफेशनल लुक देना चाहते है तो अपनी वॉर्डरोब में ब्लेजर जरूर ऐड करें. किसी भी खास मीटिंग के लिए ब्लेजर एक काफी अच्छा विकल्प है. न्यूट्रल ब्लेजर को आप लेयरिंग में भी इस्तेमाल कर सकते है.
  4. सॅालिड टी-शर्ट या टॅाप (Solid Tshirt/Top) – बिना किसी भी बड़े प्रिंट वाले सॅालिड टॅाप किसी भी आउटफिट के साथ मिक्स एंड मैच करके पहने जा सकते हैं और इससे नए-नए लुक क्रिएट किए जा सकते हैं. सफेद, काले और गहरे नीले कलर के टॅाप हर किसी की वॉर्डरोब में होने चाहिए.
  5. स्ट्रेट-फिट जींस (Straight Fit Jeans) – अगर आप ऑफिस में फॅार्मल कपड़े पहन कर थक चुके हैं और कुछ स्मार्ट या कैजुअल लुक चाहते हैं तो स्ट्रेट-फिट जींस अच्छा विकल्प है. इसे आप टॅाप, कुर्ती, शर्ट और टी-शर्ट के साथ पेयर कर सकते हैं.
  6. सॅालिड कुर्ती (Solid kurti) – अगर आपको ऑफिस में इंडियन लुक चाहिए तो सॅालिड कुर्ती से अच्छा कोई विकल्प नहीं है. इसे आप पलाजो, स्ट्रेट पैंट, या लेगिंग्स के साथ स्टाइल कर सकते हैं.

Capsule Wardrobe बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान

---विज्ञापन---

कैप्सूल वॉर्डरोब का मतलब सिर्फ कपड़े कम करना ही नहीं है, जरूरी यह है कि कम कपड़े लें लेकिन उनका फैब्रिक, रंग, डिजाइन और फिट अच्छा हो. कोशिश करें कि न्यूट्रल रंग को ज्यादा से ज्यादा ऐड करें क्योंकि इनको हर किसी आउटफिट के साथ पेयर किया जा सकता है. ट्रैंडी कपड़ों से ज्यादा उन कपड़ों को चुनें जो बेसिक हों, जिनका फैशन कभी आउट न हो.

किन लोगों के लिए Capsule Wardrobe है फायदेमंद

---विज्ञापन---

ये उन लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है जिनकी लाइफस्टाइल बहुत वयस्त है. ऑफिस और कॉलेज जाने वालों के लिए जिनका सुबह का सबसे पहला सवाल यही होता है कि आज क्या पहनें, उनके लिए ये अच्छा विकल्प है. जो लोग ट्रैवल करने का काफी शौक रखते हैं वो भी इसे चुन सकते हैं. अगर आप कम बजट में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तब भी आप कैप्सूल वॉर्डरोब को अपना सकते हैं.

यह भी पढ़ें – Janmashtami Makeup: जन्माष्टमी पर राधा रानी की तरह इस तरह हों तैयार, जानिए कैसे करते हैं ड्रीमी मेकअप

---विज्ञापन---

First published on: Aug 30, 2026 05:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola