Face Pack: चेहरा निखारने के लिए, डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए, रूखापन या चिपचिपाहट दूर करने के लिए और चेहरे पर चमक लाने के लिए फेस पैक्स लगाए जाते हैं. लेकिन, फेस पैक अगर बहुत कम देर तक लगाकर रखे जाएं तो अच्छा असर नहीं दिखाते हैं और अगर बहुत ज्यादा देर तक लगाकर रखें तो स्किन के नेचुरल ऑयल्स को भी सोख लेते हैं. इसी बारे में बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि चेहरे पर कितनी देर तक फेस पैक लगाकर रखना चाहिए.
कितनी देर लगाकर रखें फेस पैक
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह बताती हैं कि बहुत से लोग चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक फेस पैक लगाकर रखते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे चेहरे पर ज्यादा ग्लो (Glow) आता है. लेकिन, ऐसा नहीं होता है. फेस पैक चेहरे पर ज्यादा देर रखने पर स्किन को फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है इसीलिए फेस पैक को 20 मिनट से ज्यादा देर लगाकर नहीं रखना चाहिए.
स्किन टाइप के हिसाब से फेस पैक लगाना
हर स्किन की जरूरत अलग होती है और इसीलिए स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए फेस पैक लगाना जरूरी होता है. अगर आपकी पित्त टाइप की स्किन है तो आपको कूलिंग फेस पैक लगाना चाहिए. अगर स्किन वात है तो नरिशिंग फेस पैक चाहिए और काफा है तो हल्का और ड्राई फेस पैक लगाना चाहिए. न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि गलत फेस पैक लगाने से ही आपको स्किन पर इरिटेशन महसूस होती है, ब्रेकआउट्स होते हैं और दाने दिखने लगते हैं.
फेस पैक को रोजाना लगाना चाहिए या नहीं
न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि ग्लो के चक्कर में रोजाना फेस पैक ना लगाएं. इससे आपकी स्किन थक जाएगी और स्किन बैरियर पतला होने लगेगा. इसीलिए हफ्ते में सिर्फ 2 बार ही फेस पैक लगाना चाहिए.
निखरी त्वचा के लिए फेस पैक
- त्वचा को निखारने के लिए हल्दी और दही का फेस पैक लगाया जा सकता है. एक कटोरी में दही लेकर उसमें आधा चम्मच हल्दी मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 10-15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
- बेसन, हल्दी और गुलाबजल को मिलाकर भी फेस पैक लगाया जा सकता है. इस फेस पैक से स्किन की डीप क्लीनिंग हो जाती है.
- चेहरा निखारने के लिए पपीता और शहद का फेस पैक भी लगाया जा सकता है. इस फेस पैक से स्किन को नेचुरल ग्लो मिलता है.
यह भी पढ़ें – स्किन के लिए बेस्ट हैं ये 6 सुपरफूड्स, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया क्या खाने पर निखर जाएगी त्वचा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
6 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
12 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
13 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
13 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
16 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines