Children’s Health: बच्चों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए उनका पूरी नींद लेना जरूरी होता है. अगर बच्चे को पर्याप्त नींद ना मिले तो इससे बच्चे की इम्यूनिटी कमजोर होने से लेकर मोटापे का खतरा, मेटाबॉलिक दिक्कतें और चिड़िचिड़ापन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में बच्चे का पूरी नींद (Sleep) लेना बेहद जरूरी होता है. यहां जानिए उम्र के हिसाब से रोजाना बच्चे को कितनी देर सुलाना चाहिए जिससे उसकी नींद भी पूरी हो और सेहत भी अच्छी रहे.
यह भी पढ़ें – मारने से बच्चे पर क्या असर पड़ता है? डॉक्टर ने बताया बच्चों की पिटाई से बेहतर है यह एक सजा
बच्चे को उम्र के हिसाब से कितनी देर सुलाना चाहिए
| बच्चे की उम्र | कितनी नींद जरूरी है |
| 0-4 महीने का बच्चा | इस उम्र के बच्चे की नींद के घंटे तय नहीं किए जा सकते हैं |
| 4 महीने से 1 साल का बच्चा | इस उम्र में बच्चे को 12 से 16 घंटे की नींद लेनी चाहिए |
| 1 से 2 साल का बच्चा | इस उम्र के बच्चे के लिए 11 से 14 घंटे सोना जरूरी है |
| 3 से 5 साल का बच्चा | इस उम्र में बच्चे को 10 से 13 घंटे की नींद चाहिए होती है |
| 6 से 12 साल का बच्चा | इस उम्र में बच्चे को 9 से 12 घंटे की नींद लेनी चाहिए |
| 13 से 18 साल के टीनेजर्स | इस उम्र में टीनेजर्स को 8 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए. |
नींद की कमी से क्या होता है
- बच्चों के लिए पूरी नींद जरूरी है. पूरी नींद ना ली जाए बच्चे के सीखने की क्षमता प्रभावित होती है. बच्चे किसी चीज में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं.
- नींद की कमी (Sleeplessness) से बच्चों में ग्रोथ हार्मोन का स्त्राव सही तरह से नहीं हो पाता है. यह हार्मोन बच्चे के कद और शारीरिक विकास के लिए जरूरी है.
- बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे इसके लिए बच्चे का पूरी नींद लेना जरूरी होता है.
- नींद की कमी से बच्चों में चिड़चिड़ापन रहने लगता है. इससे बच्चे मूडी हो जाते हैं.
- बच्चों में तनाव की दिक्कत देखी जाती है.
- नींद की कमी वजन बढ़ने की वजह बन सकती है.
- नींद की कमी से दिल की दिक्कतों का खतरा बढ़ता है.
- नींद की कमी आगे चलकर बच्चों में डायबिटीज की वजह बन सकती है.
- बच्चों की आंखों के नीचे काले घेरे नजर आ सकते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
49 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines